Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Bihar

सनबीम सेंट्रल स्कूल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

Blog Image
199

बिहार शरीफ: कोसूक स्थित सनबीम सेंट्रल स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक धीरज कुमार व नीरज कुमार ने ज्ञान, बुद्धि और विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत आराधना कर शैक्षणिक कल्याण तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और पेशेवर करियर में उन्नति की कामना की। पूजा समारोह में संस्थान की टीम, परिवार के सदस्य, छात्र-छात्राएं और आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सभी ने प्रसाद और भोग ग्रहण किया। आयोजन का माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा।


इस अवसर पर निदेशक ने यह भी जानकारी साझा की कि शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए विद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

RPS

Related Post