Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Bihar

तेघड़ा विधानसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक संपन्न

Blog Image
126

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बीएलओ को सख्त निर्देश दिए, आगामी विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारी तेज

Begusarai : तेघड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत रविवार को सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों के साथ निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा की अध्यक्षता में अंतिम चरण की एक समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में दिनांक एक अगस्त 2025 से 30 अगस्त 2025 तक प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की विस्तृत समीक्षा की गई।समीक्षा में पाया गया कि प्रपत्र छह के माध्यम से नए मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु 6082 आवेदन, प्रपत्र सात द्वारा नाम विलोपित करने हेतु 2391 आवेदन तथा प्रपत्र आठ के माध्यम से जन्मतिथि/नाम इत्यादि सुधार हेतु 1880 आवेदन प्राप्त हुए हैं।निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि इन सभी आवेदनों पर आवश्यक जांच हर हाल में सुनिश्चित की जाए। विशेषकर प्रपत्र सात के मामले में उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना नोटिस की कार्रवाई किए किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से विलोपित नहीं किया जाएगा । उन्होंने यह भी बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के द्वितीय चरण में सभी मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो चुके हैं । केवल लगभग 900 मतदाताओं का दस्तावेज अनुपलब्ध है जो कि मृत या शिफ्ट हैं । अप्रप्त के विरुद्ध नोटिस निर्गत किया गया है। इस क्रम में उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी किसी भी परिस्थिति में योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से विलोपित नहीं होना चाहिए। यदि एक भी योग्य मतदाता का नाम हटाया गया तो संबंधित कर्मियों पर बिना कारण पूछे अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।बैठक में उन्होंने सभी मतदाताओं एवं बीएलओ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर निर्वाचन कार्य में सहयोग किया है इसके लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हू

आम निर्वाचन 2025 की तैयारी पर फोकस

बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी अब प्रगति में है और कार्य तेजी से प्रगति पर है। उन्होंने सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।साथ ही उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे के अंदर प्रत्येक मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी अपने अपने मतदान केंद्र का कम्युनिकेशन प्लान तैयार कर निर्वाचन शाखा को उपलब्ध कराएं।

RPS

Related Post