Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Bihar

शिक्षक अभिभावक, स्कूली बच्चों के संगोष्ठी में खेलों और सीखों विषय पर दी गई जानकारी

Blog Image
135

Begusarai  : वीरपुर प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार के दिन शिक्षक अभिभावक, स्कूली बच्चों के बीच संगोष्ठी में खेलों और सीखों विषय पर चर्चा किया गया.इसी कड़ी में राजकीयकृत मध्य विद्यालय नौला गढ़ में प्रधानाध्यापक रामनरेश चौधरी की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया.जिसमें शिक्षण कार्य के साथ खेलो और सीखों विषय पर जानकारी दिया गया.प्रधानाध्यापक ने कहा कि खेल केवल बच्चों के शारीरिक विकास का साधन नहीं हैं, बल्कि उनके मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास में भी अहम भुमिका निभाता हैं.खेल के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व, आत्मविश्वास,टीमवर्क जैसी जीवन कौशल विकसित होता हैं.रामनरेश चौधरी ने कहा विद्यालय में उपलब्ध खेल उपकरणों, गतिविधियों, प्रतियोगिताओं का अवलोकन कर यह अनुभव करेंगे कि किस प्रकार खेल बच्चों की शिक्षा, व्यक्तित्व निर्माण में सहयोग होता हैं.उन्होंनें अभिभावकों से भी अनुरोध करते हुयें कहा कि शिक्षा के साथ खेल के प्रति भी बच्चों को आगे बढ़ाने में उनके हौसले को बढ़ाते रहें.संगोष्ठी को वरीय शिक्षक संजय कुमार अंशुमाली, शिक्षक कपिलदेव सहनी ,शिक्षिका अनामिका कुमारी, वर्षा रानी, पंकज कुमार ने संबोधित करते हुयें बच्चों के जीवन में शिक्षा जितना महत्व रखता हैं ठीक उतना ही खेल का महत्व बढ़ चुका हैं.इसलियें बच्चों के जीवन में खेल भी अतिआवश्यक हैं।

RPS

Related Post