नालंदा: मॉडल हॉस्पिटल बिहारशरीफ में वो मंजर किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। रात का सन्नाटा था… इमरजेंसी वार्ड में तीन खून से लथपथ युवक तड़प रहे थे… तभी अचानक एक युवक की सांसें थम गईं। और बस उसी पल पूरा हॉस्पिटल अखाड़ा बन गया।
मामला सिलाव थाना क्षेत्र के सिलाव मोड़ का है। बताया जा रहा है कि अमन, जुनैद और कैफी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर तगादा करके सिलाव से बिहारशरीफ लौट रहे थे। रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित हुई और सीधे गड्ढे में जा पलटी। तीनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए।
स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में तीनों को मॉडल हॉस्पिटल बिहारशरीफ पहुंचाया। डॉक्टर इलाज में जुटे ही थे कि कुछ ही देर में अमन को मृत घोषित कर दिया गया। जैसे ही मौत की खबर बाहर आई, परिजनों का सब्र जवाब दे गया।
गुस्से से तमतमाए परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा काटा, कुर्सियां उलटीं, कांच तोड़े और यहां तक कि एंबुलेंस को भी नहीं छोड़ा। देखते ही देखते इलाज का अड्डा रणभूमि में बदल गया। पूरा परिसर चीख-पुकार और भगदड़ से गूंज उठा।
अब सवाल ये है—
👉 क्या इलाज में हुई लापरवाही बनी मौत की वजह?
👉 या किस्मत ने पहले ही लिख दी थी अमन की कहानी?

