Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Breaking News

आंधी और बारिश से 'खेलो इंडिया' के स्वागत में लगे बोर्ड बैनर हुए ध्वस्त

Blog Image
323

Rajgir : खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिए जिला प्रशासन की मेहनत पर प्रकृति ने पानी फेर दिया है। भव्य स्वागत की तैयारियों को प्रकृति के तांडव ने चंद घंटों में धराशाई कर दिया।


सोमवार की देर रात आई प्रचंड आंधी और मूसलाधार बारिश ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के स्वागत में बिहारशरीफ से राजगीर तक हाइवे किनारे लगे सभी बैनर और पोस्टर को तहस-नहस कर दिया। जिला प्रशासन द्वारा बांस के खंभों पर लगाए गए ये आकर्षक बैनर और पोस्टर अब सड़क किनारे बिखरे पड़े हैं। हालांकि, प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद राजगीर खेल अकादमी में प्रतियोगिताएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही नए बैनर और पोस्टर लगाए जाएंगे और आयोजन की गरिमा को बनाए रखा जाएगा। प्रतिष्ठित खेलो इंडिया यूथ गेम्स पहली बार बिहार में आयोजित किया जा रहा है। इसमें 27 विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं शामिल हैं, जिनमें राज्य के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

RPS

Related Post