Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Breaking News

बड़ी खबर : पटना में भारी बारिश से धंसी 10 फीट सड़क, दो गाड़ियां समाईं, बड़ा हादसा टला

Blog Image
1321

Patna : राजधानी पटना में शनिवार की सुबह से हो रही लगातार भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। मीठापुर सब्जी मंडी के पास तीन वर्ष पहले बनी सड़क अचानक करीब दस फीट तक धंस गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। धंसान के वक्त दो गाड़ियां भी सड़क के साथ नीचे जा गिरीं, हालांकि गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और यातायात रोकते हुए राहत कार्य शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि पटना समेत बिहार के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे सड़कों और गलियों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है और कई इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है।

RPS

Related Post