Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Breaking News

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 15 मोबाइल बरामद : आधुनिक तकनीक और साइबर ट्रैकिंग का पुलिस ने किया इस्तेमाल, लाखों की संपत्ति लौटाई

Blog Image
601

Nawada : ऑपरेशन मुस्कान के तहत नवादा जिले के नरहट थाना की पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यशैली और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। नवादा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 15 मोबाइल फोन को पुलिस ने ढूंढ निकाला और उन्हें उनके असली मालिकों को लौटा दिया। मोबाइल की अनुमानित कुल कीमत लाखों रुपए आंकी गई है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में नरहर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने अपने थाने में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जहां सभी मोबाइल फोन उनके राइटफुल मालिकों को औपचारिक रूप से सौंपे गए। कार्यक्रम के दौरान लोगों के चेहरों पर मुस्कान और संतोष साफ झलक रहा था।


तकनीक से मिली सफलता

रजौली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए आधुनिक तकनीक और साइबर ट्रैकिंग का इस्तेमाल किया। गुमशुदा मोबाइलों की शिकायतें विभिन्न थानों में दर्ज की गई थीं, जिसके आधार पर पुलिस टीमों ने सघन प्रयास करते हुए इनकी लोकेशन ट्रेस की और सफलतापूर्वक उन्हें रिकवर किया।

लौटा मोबाइल, लौटाई उम्मीद

जिन लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिले, उनमें सावन कुमार सौरव,गुड्डू कुमार, स्वेता राज, मनीष कुमार ताती,रंजीत कुमार, विपिन कुमार,अंकित कुमार, अंशुराज,शंभु सिंह और कार्तिक कुमार शामिल हैं। इन सभी ने बताया कि उन्होंने अपने फोन मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस के प्रयासों ने उन्हें सुखद आश्चर्य दिया।

जनता का बढ़ा भरोसा

लोगों ने मोबाइल वापसी के बाद नवादा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत संपत्ति की सुरक्षा का प्रमाण है, बल्कि इससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और भरोसा भी मजबूत हुआ है। पुलिस की इस पहल को इलाके में खूब सराहना मिल रही है, और ऑपरेशन मुस्कान आम लोगों की उम्मीदों की किरण बनकर उभरा है।

क्या कहते हैं नरहर थानाध्यक्ष?

थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान तहत नवादा सहित अन्य क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जाता है ताकि गुम व चोरी हुए मोबाइल को बरामद कर पीड़ितों को लौटाया जा सके। वहीं उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में के तहत नरहट थाना के थानाध्यक्ष व एसआई,पुलिस कर्मी जुड़े हुए थे।उन्हें वरीय अधिकारियों के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

RPS

Related Post