Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Breaking News

पटना पुलिस की बड़ी कारवाई : विधि-व्यवस्था में लापरवाही के आरोप में गांधी मैदान थानाध्यक्ष राजेश कुमार सस्पेंड

Blog Image
849

Patna : पटना के गांधी मैदान थाना प्रभारी राजेश कुमार को बुधवार को उनके पद से निलंबित कर दिया गया है। यह निर्णय पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा की सिफारिश पर आईजी जितेंद्र राणा द्वारा लिया गया।

पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार, राजेश कुमार के विरुद्ध मुख्य आरोप निम्नलिखित हैं

विधि-व्यवस्था में विफलता : थानाध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान राजेश कुमार अपने क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने में लगातार असफल रहे। कई अपराधिक घटनाओं को रोकने में उनकी लापरवाही सामने आई थी।

गोपाल खेमका हत्याकांड में चूक : हाल ही में हुए गोपाल खेमका हत्याकांड में भी राजेश कुमार की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे थे। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उन्होंने समय पर उचित और आवश्यक कार्रवाई नहीं की थी।

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने हाल ही में आयोजित समीक्षा बैठक में राजेश कुमार के कार्यप्रदर्शन की विस्तृत जांच की थी। इस दौरान उनके कार्यों में कई स्तरों पर गंभीर चूकें पाई गईं, जिसके बाद उनके निलंबन की सिफारिश की गई। 

RPS

Related Post