Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Breaking News

पटना में सुबह-सुबह मर्डर, दानापुर इलाके में 20 साल के लड़के को धारदार हथियार से मार डाला

Blog Image
571

Patna : पटना से सटे दानापुर शाहपुर थाना क्षेत्र के हथियाकांध में अपराधियों ने घर के पास ही धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी राकेश सिंह के पुत्र शिवम उर्फ बंटी (20) के रूप मे की गई है। पुलिस घटना की छानबीन करने में जुटी है। बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। पटना में सुबह-सुबह मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। पटना से सटे दानापुर शाहपुर थाना क्षेत्र के हथियाकांध में अपराधियों ने घर के पास ही धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी राकेश सिंह के पुत्र शिवम उर्फ बंटी (20) के रूप मे की गई है। पुलिस घटना की छानबीन करने में जुटी है।हाल के दिनों में पटना में अपराधियों के बुलंद हौसले से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। दानापुर इलाके में एक बार फिर मर्डर की वारदात को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दे दी है। 20 साल के बंटी की धारदार हथियार से हत्या क्यों की गई है? अभी इसका पता नहीं चल सका है। लेकिन इस हत्याकांड को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। बंटी की हत्या को लेकर अपनी-अपनी तरफ से कयास लगा रहे हैं।

RPS

Related Post