Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Breaking News

बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में लटक रहा खतरे का स्विच...व्यवस्थाओं के दावों के बीच मरीजों की जिंदगी से हो रहा खिलवाड़

Blog Image
1196

बिहारशरीफ : नालंदा जिले के प्रमुख चिकित्सा केंद्र मॉडल अस्पताल में मरीजों व आने जाने वाले लोगों की जान से खिलवाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में व्हीलचेयर स्टैंड के पास एक खुला बिजली बोर्ड पिछले तीन दिनों से लटक रहा है, जो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। जानकारी के अनुसार, इस खतरनाक स्थिति की बार-बार शिकायत की गई है, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है। अस्पताल के गार्ड अपनी जान जोखिम में डालकर जुगाड़ से स्विच ऑन-ऑफ करने को मजबूर हैं। यह लापरवाही नालंदा स्वास्थ्य विभाग के मरीज सुविधा के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलती है। अस्पताल प्रशासन की यह लापरवाही दर्शाती है कि सरकारी धन और जनता के पैसों का दुरुपयोग हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस तरह की लापरवाही आम मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए जो व्हीलचेयर सेवा का उपयोग करते हैं।

अधिकारियों का बयान

इस मामले में किसी भी अधिकारी से बयान लेने की कोई जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि हर बार की तरह इस बार भी उचित बयान के नाम पर सिर्फ कारवाई का आश्वाशन दिया जायेगा। और आश्वाशन के लिए समय बर्बाद करना फिजूल है।

RPS

Related Post