BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

छात्र की मौत के बाद स्वजनों ने सड़क जाम कर काटा बवाल

Bihar 26-Jul-2023   10096
post

नालंदा : नूरसराय थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव के समीप सड़क हादसे में जख्मी छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई । मौत के बाद स्वजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर बिहटा -सरमेरा टू-लेन पर शव को सड़क पर रख जाम कर दिया। मृतक जैनेंद्र पासवान का 10 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार है। गौरव के स्वजन रोहित कुमार ने बताया कि 24 जुलाई को गौरव पढ़ने के लिए स्कूल जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। सबसे पहले ईलाज के लिए नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ रेफर कर दिया गया वहां से भी डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद पटना के निजी अस्पताल में बुधवार की सुबह गौरव ने दम तोड़ दिया। परिजन सदर अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उस वक्त बेहतर इलाज नहीं किया जिसके कारण बच्चा जीवित नहीं रह पाया। करीब 2 घंटे तक बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग और नूरसराय बाजार इलाके से गुजरने वाली गाड़ियां जाम में फंसी रही। जिससे सड़क के दोनों छोर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। वहीं सड़क जाम की सूचना मिलने के उपरांत बीडीओ धनंजय सिंह एवं नूरसराय थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को मुआवजे का आश्वासन दे जाम छुड़ाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई हैं। वहीं बीडीओ धनंजय सिंह ने कहा कि परिजनों को प्रखंड कार्यालय बुलाया गया है ताकि उन्हें मुख्यमंत्री दुर्घटना का परिवारिक लाभ के तहत मुआवजा राशि दिया जा सके।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author