BREAKING NEWS
तनिष्क शोरूम में लूट : हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश...        जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन का निधन : पार्टी में शोक का माहौल...        प्रशासनिक अनदेखी से जिले से विलुप्त हो रहा गांधी के सपनों की खादी...        बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग खारिज...        पेपर लीक पर 10 साल की सजा, एक करोड़ जुर्माना:बिहार सरकार ने तैयार किया नया कानून...        शादीशुदा महिला से जॉब के बदले यौन शोषण : पीड़िता बोली-हॉस्पिटल मालिक ने दो बार गर्भपात करवाया...        धनेश्वर घाट शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार...        फिल्म पुष्पा स्टाइल में झारखंड से बिहार लाया जाता है शराब : चार आरोपित गिरफ्तार...        डाक विभाग आपके घर पहुंचाएगा गंगाजल : सावन में शुरू हुई विशेष सेवा...        नालंदा हार्ट केयर हॉस्पिटल में हुई चोरी...       
post-author
post-author
post-author

फ्लाईओवर के निर्माण हो रही देरी : 57 पिलर में से सिर्फ 21 पिलर ही बने

Bihar 25-Mar-2023   9910
post

बिहारशरीफ : शहर का एकमात्र फ्लाईओवर का निर्माण पिछले सात माह से जारी है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से सोगरा कॉलेज मोड़ से लेकर एलआईसी भवन तक फ्लाईओवर में 57 पिलर बनना है। अब तक सिर्फ 21 पिलर ही बने हैं। ऐसे में काम पूरा होने में विलंब हो सकता है। हालांकि स्मार्ट सिटी के सीईओ का दावा है कि जनवरी 2024 तक पुल चालू हो जएगा। इन दिनों एजेंसी द्वारा गगनदीवान के पास पिलर का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण के कारण रास्ता संर्कीण होने से जाम की समस्या बन गयी है। रोड कटिंग होने के कारण आवागमन खतरनाक भी हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा रोड डायवर्ट का आदेश भी जारी किया गया है। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। कारगिल बस पड़ाव की ओर से शहर में आने वाले लोगों को इन दिनों घंटो जाम में फंसना पड़ता है। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का कहना है कि काम शुरू होने के वक्त अड़चन आने के कारण दिसंबर 2021 के स्थान पर जू्न 2022 में शुरू हुआ। कार्य एजेंसी के मुताबिक निचले स्तर पर काम जुलाई तक पूरा हो जाएगा। भरावपर से लेकर कारगिल बस पड़ाव की ओर आवगमन करने वालों को इस साल तक कष्ट होगा।

84 करोड़ से फ्लाईओवर का निर्माण

शहर में बढ़ते ट्रैफिक की समस्या का समाधान करने के लिए 84 करोड़ रुपये से फ्लाईओवर का निर्माण किया जायेगा। इसकी लंबाई 1.65 किलोमीटर है। चौड़ाई 24 मीटर है।

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author
post-author
post-author