BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

प्रेम प्रसंग में पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी : पांच थानों की पुलिस गांव पहुंच कार्यवाई में जुटी

Bihar 17-Jun-2023   9579
post

नालंदा : शुक्रवार की शाम प्रेम प्रसंग में ग्रामीणों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दी। इस घटना में पुलिस की एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं कुछ पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए। मामला पावापुरी ओपी क्षेत्र के एक गांव का है। घटना के बारे में बताया जाता है कि ओपी क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल 2 दिन पहले घर से फरार हो गया था। दोनों अलग अलग जाति के है।  परिवार वाले खोजबीन में जुटे हुए थे। तभी शुक्रवार को प्रेमी के द्वारा सोशल मीडिया पर शादी का एक पोस्ट डाला गया।  इसके बाद लड़की के घर वाले उग्र हो गए और आसपास के लोगों के साथ मिलकर गांव में ही लड़के के घर में जाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। लड़के के घरवालों ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जब पुलिस गांव पहुँची और आक्रोशितों को समझाने का प्रयास करने लगी। तो उग्र हुए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी कर दी। बल कम रहने के कारण पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद पांच थानों की पुलिस बुलाई गई और उपद्रवियों को पकड़ने के लिए गांव में छापेमारी शुरू कर दी गई। पावापुरी ओपी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रेमी युगल को बरामद कर लिया गया है। वहीं रोड़े बाजी करने वाले उपद्रवियों को पुलिस चिन्हित कर कार्यवाही में जुट गई है।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author