BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

श्रम संयुक्त भवन में एक दिवसीय रोजगार मेला का हुआ आयोजन

Bihar 17-Jul-2023   9722
post

बिहारशरीफ : श्रम संयुक्त भवन में सोमवार को रोजगार मेला लगा। इसमें तीन लाख के सालाना पैकेज पर चार समेत 614 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। रोजगार मेले में तीन हजार 415 युवाओं ने निबंधन कराया। इनमें से 24 सौ आवेदन स्वीकृत हुए। 15 सौ पदों पर युवाओं की सीधी बहाली के लिए 18 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। चयनित युवाओं के चेहरे पर मुस्कान दिखी। जिला नियोजन पदाधिकारी अंकित राज ने बताया कि हमारा प्रयास बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर विकल्प देने का है। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से युवाओं को नौकरी दी जा रही है। एमसीसी में ई-लाइब्रेरी के माध्यम से कोई भी युवा प्रशिक्षण पा सकता है। यहां तैनात परामर्शी उन्हें कॅरियर से संबंधित सारी जानकारी देंगे। रोजगार मेला के संचालन में यंग प्रोफेशन तारा अमित, प्रशांत कुमार गौरव, शशांक, राजीव कुमार, कृष्ण कुमार, सामंत कुमार व अन्य ने सहयोग किया।                                       

दो लाख के पैकेज पर हरनौत के चंदन का हुआ चयन 

हरनौत बाजार के चंदन कुमार का चयन सीएनसी ऑपरेटर पद पर हुआ है। उन्हें कंपनी ने दो लाख रुपए के सालाना पैकेज पर चयन किया है। द्वारिकाबिगहा गांव के अमित कुमार का मेकैनिकल ऑटोमोबाइल ट्रेनी पद पर दो लाख सालाना पर चयन हुआ है। सिलाव के महेंद्र पांडेय का चयन एसेंबली ऑपरेटर पद के लिए एक लाख 56 हजार सालाना पैकेज पर हुआ है। बड़गांव के पुरुषोत्तमनाथ पांडेय का चयन सेल्स एग्जीक्युटिव पद पर पौने दो लाख के सलाना पैकज पर हुआ है। लोहरा के निर्मल कुमार का चयन महिन्द्रा एंड महिन्द्रा कंपनी ने सेल्स एग्जीक्यूटिव पद पर किया है। इसी तरह अन्य युवाओं का चयन हुआ। चयनित युवाओं में नियुक्ति पत्र पाने के बाद खुशी का माहौल था।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author