
देवघर जाने वाले कावरियों के सेवा भाव में जुटे समाजसेवी : बोल बम के जयकारे से गूंजा नालंदा


नालंदा : सावन माह के पहले दिन मंगलवार को सुल्तानगंज देवघर कांवरियां पथ पर बांका जिले के कटोरिया में निःशुल्क नालंदा जिला कांवरियां सेवा शिविर का उद्घाटन नालंदा के समाजसेवी नूरसराय के चौरबिगहा गांव निवासी सह परविंदर इंटरप्राइजेज के निदेशक अरविंद कुमार सिन्हा व गिरियक प्रखंड के दुर्गापुर गांव निवासी समाजसेवी प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
मौके पर समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा व प्रदीप कुमार ने बताया कि सेवा शिविर में सारी सुविधा कावरियों को निशुल्क प्रदान किया जायेगा। नाश्ता में चना गुड़ दिया जायेगा, खाना, निम्बू चाय,प्राथमिक उपचार के साथ खाना, ठहरने की सुविधा प्रदान किया जायेगा।कावरियों को जल से लदे कांवर को रखने के लिए ,पेयजल व शौचालय की समुचित व्यवस्था किया गया है।
वहीं निःशुल्क नालंदा सेवा शिविर द्वारा पैदल देवघर जा रहे कावरियों को फल,शर्बत,पानी मुहैया कराया। सेवा दल में नालंदा जिले के दर्जनों युवा मुस्तैद देखे गये। समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि श्रावणी मेला में कांवरियां भक्तों की सेवा करना ही सच्ची सेवा है।
वैयक्तिक आधार पर, समूह अथवा समुदाय में व्यक्तियों की सहायता करने की एक प्रक्रिया ही समाजसेवा है। जिससे व्यक्ति अपनी सहायता स्वयं कर सके। इसके माध्यम से सेवार्थी वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में उत्पन्न अपनी समस्याओं को स्वयं सुलझाने में सक्षम होता है। समाज सेवा ही सच्ची भक्ति है।मौके पर मनोज कुमार,सीटू सिंह,मनोज कुमार,सौरभ सिन्हा,आशीष कुमार,जितेंद्र,पिंनुकुमार,पिंटू,सोनू,गुड्डू,रवि,विकास,अभू सहित अन्य मौजूद थे।
