BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

स्कूल संचालक पर लगाया छात्र की हत्या का आरोप

Bihar 25-Jun-2023   9726
post

Motihari : मोतिहारी में एक निजी स्कूल के चेयरमैन पर छात्र की पिटाई कर हत्या का आरोप मृतक के परिजनों के द्वारा लगाया गया हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।घटना मधुबन थाना क्षेत्र में हरदिया पूल के पास की है। थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के हरि किशोर यादव के 14 वर्षीय बेटा बजरंगी कुमार हरदिया पूल के पास संचालित रेसीडेंशियल मधुबन राइजिंग स्टार प्रेप स्कूल के पांचवी का छात्र था।मृतक बजरंगी की मां ओशमीला देगी ने बताया कि वह शनिवार को करीब दस बजे मोबाइल बनवाने के लिए घर से मधुबन निकला। इसी बीच हरदिया पूल पर वह सिगरेट पीने लगा, सिगरेट पीते हुए उसके स्कूल के चेयर मैन ने देख लिया और उसे पकड़ कर स्कूल ले गए। जहां कपड़ा खोल कर बजरंगी की जम कर पिटाई किया।जिससे वह वही बेहोश हो गया और उसे मधुबन के निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की मां ने बताया की दो लकड़ा कर दो लकड़ी है, जिसमें बजरंगी तीसरे नंबर पर था।जान बूझ कर विजय यादव ने मेरे बेटे की हत्या किया है। मृतक के पिता पंजाब में मजदूरी करते है। एक सप्ताह पहले वो पंजाब गए थे, घटना की जानकारी मिलने के बाद वह घर वापस आ रहे है।घटना की जानकारी मुझे दिया, घटना के बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा था। मुझे सीधे मुजफ्फरपुर ले जाने की बात कह रहे थे, रास्ते में भी मैं पूछी कि क्या हुआ है। लेकिन कोई कुछ नहीं बताया, जब वहा गई तो पता चला कि मेरे बेटे की मौत हो गई है। मेरे बेटे की हत्या चेयरमैन विजय यादव ने किया हैं।मधुबन थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया की घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में भेज दिया है। मृतक के परिजन के तरफ से अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author