
फर्जी आधार कार्ड के साथ रूसी नागरिक गिरफ्तार


नालंदा : फर्जी आधार कार्ड के साथ नालंदा पुलिस ने एक रूसी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से बंगाल के पते पर बना फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है। वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद वह नव नालंदा महाविहार में विपश्यना करने आया था। पुलिस ने वीजा में भी छेड़छाड़ की आशंका जतायी है। युवक ने अपना नाम अलेक्जेंडर तमित्री चेंको बताया है। वह रूस का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि वह 29 जनवरी 2020 को मलेशिया से 21 जनवरी 2021 तक का वीजा लेकर भारत आया था। कोरोना महामारी के कारण उसे 30 सितंबर 2021 तक भारत में रहने की स्वीकृति मिली। वह दो जून को धम्म विपश्यना केन्द्र में विपश्यना करने आया था। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि इसके पास से कोलकाता के पते पर बना हुआ फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ। वीजा में भी छेड़छाड़ किया गया है। नव नालंदा महाविहार द्वारा संचालित विपश्यना केन्द्र में दस दिनों का विपश्यना करने आया था। जांच के दौरान अधिकारी को उसपर शक हुआ। उन्होंने तीन जून को नोटिस देकर छह जून तक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा था। लेकिन, उसने फर्जी आधार कार्ड दिखाया। वीजा के अनुसार इन्हें 90 दिन ही भारत में रहना था। इसमें छेड़छाड़ किया गया है। उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है।

Realated News!
Leave a Comment
About Us
IDEACITI NEWS NETWORK is Leading News Channel in Bihar and Jharkhand.This News Channel is Registered with MCA and Udyam Aadhar.We are Publishing all News on our Digital News Platform .. YouTube/Webportal/Facebook/Digital Pdf Newspaper.
- Regd. Address : Khadi Gram Udyog Bhawan, Kaghzi Mohalla, Biharsharif Nalanda Bihar - 803101
- ideacitinews@gmail.com
- icnnmediaventure@gmail.com
- Helpline : +91 8829049947
- Helpline : +91 8829049947
- Helpline : +91 8829049947
- Desk Room : +91 9142991481
- Grievance officer : Ashish Kumar ( 8829049947 / 9570396561 )
- Begusarai Zone : Chandan Sharma (+919631879539)
- Nawada Zone : Rishav (+917870527600)
popular News

बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग
Twitter Feed
Quick Links
© 2023 IDEACITI NEWS NETWORK. Made with By RANA SHARMA