BREAKING NEWS
तनिष्क शोरूम में लूट : हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश...        जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन का निधन : पार्टी में शोक का माहौल...        प्रशासनिक अनदेखी से जिले से विलुप्त हो रहा गांधी के सपनों की खादी...        बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग खारिज...        पेपर लीक पर 10 साल की सजा, एक करोड़ जुर्माना:बिहार सरकार ने तैयार किया नया कानून...        शादीशुदा महिला से जॉब के बदले यौन शोषण : पीड़िता बोली-हॉस्पिटल मालिक ने दो बार गर्भपात करवाया...        धनेश्वर घाट शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार...        फिल्म पुष्पा स्टाइल में झारखंड से बिहार लाया जाता है शराब : चार आरोपित गिरफ्तार...        डाक विभाग आपके घर पहुंचाएगा गंगाजल : सावन में शुरू हुई विशेष सेवा...        नालंदा हार्ट केयर हॉस्पिटल में हुई चोरी...       
post-author
post-author
post-author

परीक्षाओं का आयोजन होते ही शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई

Bihar 24-Apr-2023   9514
post

बिहारशरीफ : शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा जरूर मिल गया है लेकिन एक भी विकास का कार्य स्मार्ट सिटी के अनुसार पूरा नहीं किया गया है। अगर बात करे यातायात व्यवस्था की तो हालात पूरी तरह से बिहार के शराबबंदी कानून की तरह है लागू तो है लेकिन प्रभावित नहीं है। शहर में किसी भी प्रकार के परीक्षाओं के आयोजित होते ही पूरी यातायात व्यवस्था चर्चा का विषय बन जाता है। आमजन भीषण गर्मी में घंटो तक जाम में फसकर परेशान रहते हैं। सोमवार को शहर में एक ऐसा ही दृश्य नालंदा कॉलेज के समीप देखने को मिला जब पार्ट 3 की परीक्षा में शामिल छात्र छात्राएं कॉलेज से जैसे ही बाहर आए यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। घंटो तक नालंदा कॉलेज से अस्पताल चौराहा तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। वाहन चालकों को नईसराय मोड़ से अस्पताल चौराहा तक पहुंचने में 25 से 30 मिनट लग गए। और ये कोई पहली बार नहीं हुआ है अक्सर शहर में किसी भी प्रकार के परीक्षाओं के आयोजित होते ही व्यवस्था का ये रूप देखने को मिलता है। जबकि यातायात नियम का हवाला देते हुए रोजाना यातायात पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान हजारों रुपए का जुर्माना वसूला जाता है। इसके बावजूद भी वर्षो बीत गए है लेकिन विकास के नाम पर सिर्फ अस्पताल चौराहे पर ही ट्रैफिक लाइट का संचालन रहता है जबकि शहर में अन्य कई चौराहों पर लगाए गए ट्रैफिक लाइट पर हाथी के दांत साबित हो रहे हैं।

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author
post-author
post-author