BREAKING NEWS
तनिष्क शोरूम में लूट : हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश...        जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन का निधन : पार्टी में शोक का माहौल...        प्रशासनिक अनदेखी से जिले से विलुप्त हो रहा गांधी के सपनों की खादी...        बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग खारिज...        पेपर लीक पर 10 साल की सजा, एक करोड़ जुर्माना:बिहार सरकार ने तैयार किया नया कानून...        शादीशुदा महिला से जॉब के बदले यौन शोषण : पीड़िता बोली-हॉस्पिटल मालिक ने दो बार गर्भपात करवाया...        धनेश्वर घाट शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार...        फिल्म पुष्पा स्टाइल में झारखंड से बिहार लाया जाता है शराब : चार आरोपित गिरफ्तार...        डाक विभाग आपके घर पहुंचाएगा गंगाजल : सावन में शुरू हुई विशेष सेवा...        नालंदा हार्ट केयर हॉस्पिटल में हुई चोरी...       
post-author
post-author
post-author

मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी भगवानपुर को सीसीटीवी कैमरों से किया गया लैस

Bihar 19-May-2023   10221
post

भगवानपुर ,बेगूसराय :रसलपुर पंचायत के मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी भगवानपुर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया हैं। प्रधानाध्यापक रईस उद्दीन के सहयोग से लगे इन कैमरों से अब विद्यालय में तीसरी आंख के जरिए छात्र- छात्राओं की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। एचएम के सहयोग से लगभग 20 हजार की लागत से इस कार्य को पूर्ण किया गया है। इन कैमरों की निगरानी के लिए एक डीवीआर और एलईडी एचएम कक्ष में लगाया गया है।जिससे एचएम खुद स्कूल परिसर व क्लास में चलने वाली शैक्षणिक गतिविधियों पर निगरानी रख सकेंगे। एचएम ने बताया कि स्कूल के विकास के लिए समुदाय को भी आगे आना चाहिए ताकि सभी संसाधनों से स्कूल परिपूर्ण हो सके। प्रधानाध्यापक को इस कार्य के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल सचिव गोपाल कुमार,जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के उप सचिव अशोक कुमार सिंह ने सराहना की है।

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author
post-author
post-author