BREAKING NEWS
तनिष्क शोरूम में लूट : हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश...        जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन का निधन : पार्टी में शोक का माहौल...        प्रशासनिक अनदेखी से जिले से विलुप्त हो रहा गांधी के सपनों की खादी...        बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग खारिज...        पेपर लीक पर 10 साल की सजा, एक करोड़ जुर्माना:बिहार सरकार ने तैयार किया नया कानून...        शादीशुदा महिला से जॉब के बदले यौन शोषण : पीड़िता बोली-हॉस्पिटल मालिक ने दो बार गर्भपात करवाया...        धनेश्वर घाट शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार...        फिल्म पुष्पा स्टाइल में झारखंड से बिहार लाया जाता है शराब : चार आरोपित गिरफ्तार...        डाक विभाग आपके घर पहुंचाएगा गंगाजल : सावन में शुरू हुई विशेष सेवा...        नालंदा हार्ट केयर हॉस्पिटल में हुई चोरी...       
post-author
post-author
post-author

हरनौत प्रखंड कार्यालय परिसर समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Bihar 15-Aug-2023   9316
post

नालंदा : हरनौत प्रखंड कार्यालय परिसर समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख सुबीली देवी और नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद बबीता देवी ने हर्षोल्लास के साथ झंडा तोलन किया। प्रखंड कार्यालय में झंडा तोलन के बाद हरनौत थाना परिसर एवं व्यापार मंडल के परागण में आजादी का पर्व धूम धाम से मनाया गया। हरनौत थाना परिसर में थाना अध्यक्ष देव आनंद शर्मा और व्यापार मंडल के प्रांगण में व्यापार मंडल सह बस्ती पैक्स अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने शान आन बान के साथ तिरंगा फहराया। साथ ही सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में बड़े ही धूमधाम से स्वतंत्रा दिवस मनाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी उज्जवल कांत ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी हरसोलश के साथ प्रखंड कार्यालय नगर पंचायत कार्यालय थाना परिसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में झंडा फहराया गया। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। इस मौके पर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा, अंचला अधिकारी नीरज कुमार सिंह, उप प्रमुख अभिषेक कुमार, मुख पार्षद प्रतिनिधि धीरज कुमार उर्फ पल्लू सिंह, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि अशोक चौहान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी उमेश कुमार, सरता के पंचायत समिति शैलेश राणा, कृषि पदाधिकारी, चिकित्सा प्रभारी, के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हरनौत प्रखंड क्षेत्र के पोआरी, कोयलावा, बसनीमा, गोनावा समेत विभिन्न पंचायत में धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस

हरनौत प्रखंड क्षेत्र इलाके में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस की काफी धूम देखी गई। प्रखंड क्षेत्र इलाके के पोआरी, कोयलवा,बसनिमा, गोनावा, समेत अन्य पंचायतों में धूमधाम के साथ 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। बतादे की पवारी पंचायत में मुखिया रेखा देवी, कोलम पंचायत के मुखिया हैना काउसेर , गोनावा पंचायत के मुखिया अमरेश उपाध्याय, और बसनीमा पंचायत के मुखिया समेत हरनौत प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया ने अपने-अपने पंचायत में झंडा तोलन किया गया। तेलमर पंचायत के समाजसेवी एवं जदयू नेता रोहित कुमार ने बताया कि अगस्त का महीना शुरू होते ही जगह जगह पर स्वतंत्रा दिवस की तैयारियां शुरू होने लगती है जितना लोग दीपावली और होली के त्यौहार का इंतजार करते हैं उतना ही क्रेज लोगों को स्वतंत्रा दिवस का भी होता है क्योंकि इस दिन 15 अगस्त 1947 में भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी जिसके बाद से भारत एक स्वतंत्र देश बन गया इस खास अवसर को याद करते हुए पूरा भारत इस दिन बहुत ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author
post-author
post-author