BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

जिले में साइबर अपराध पर हो रहा सीधा एक्शन : एक माह में 4 गिरफ्तार, लाखों रुपए होल्ड

Bihar 10-Jul-2023   9920
post

बिहारशरीफ : बीते 9 जून को नालंदा जिला मुख्यालय में साइबर अपराध की रोकथाम के लिए नालंदा जिले में पहला साइबर थाने की शुरुआत की गयी थी। साइबर थाना के उद्घाटन के दौरान जिला पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा ने बताया था की बढ़ रहे साइबर अपराधों के देखते हुए इस थाना की शुरुआत की गयी है। इनका काम साइबर एफआईआर, अनुसंधान और छापेमारी करने के अलावा जागरूकता फैलाना और बचाव के उपाय बताना भी होगा। और आज के तारीख में साइबर थाना के शुरुआत हुए एक महीने पूरे हो चुके है और साइबर थाना डीएसपी ज्योति प्रकाश लगातार साइबर अपराध के रोकथाम के लिए कार्य कर रहे है। अभी वर्तमान परिवेश में साइबर थाना में सम्पूर्ण आंतरिक व्यवस्था है और धीरे धीरे संसाधनों को भी विकसित किया जा रहा है। और संसाधन से ज्यादा जरूरी सूचना है जिसके लिए साइबर थाना पुलिस के साथ साथ जिला पुलिस प्रशासन लगातार काम कर रही है। वहीं इस दौरान नालंदा पुलिस द्वारा कारवाई करते हुए साइबर अपराध मामले में कुल 10 कांडो को प्रतिवेदित किया गया। साथ ही जून महीने में कुल 15 लाख 85 हजार 344.20 रुपए को होल्ड कराया गया। इसके साथ ही 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं साइबर थाना द्वारा जारी सूचना के अनुसार जिलेवासियों से अपील भी की गई है की साइबर फ्रॉड से पीड़ित व्यक्ति किसी भी नजदीकी थाना में अपनी प्राथमिकी दर्ज करवा सकते है या 1930 पर कॉल करके या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author