BREAKING NEWS
तनिष्क शोरूम में लूट : हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश...        जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन का निधन : पार्टी में शोक का माहौल...        प्रशासनिक अनदेखी से जिले से विलुप्त हो रहा गांधी के सपनों की खादी...        बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग खारिज...        पेपर लीक पर 10 साल की सजा, एक करोड़ जुर्माना:बिहार सरकार ने तैयार किया नया कानून...        शादीशुदा महिला से जॉब के बदले यौन शोषण : पीड़िता बोली-हॉस्पिटल मालिक ने दो बार गर्भपात करवाया...        धनेश्वर घाट शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार...        फिल्म पुष्पा स्टाइल में झारखंड से बिहार लाया जाता है शराब : चार आरोपित गिरफ्तार...        डाक विभाग आपके घर पहुंचाएगा गंगाजल : सावन में शुरू हुई विशेष सेवा...        नालंदा हार्ट केयर हॉस्पिटल में हुई चोरी...       
post-author
post-author
post-author

सौंदर्यीकरण के बावजूद भी भ्रष्टाचार का दीवार अब भी है ध्वस्त

Bihar 21-Jun-2023   9294
post

रहुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चारदीवारी निर्माण के लिए विभाग के पास नही है पैसे

नालंदा : जिले के रहुई प्रखंड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर ही भ्रष्टाचार का साफ नजारा दिख रहा है। जिस मिशन 60 के तहत सरकार द्वारा स्वास्थ विभाग के दुर्दशा को बदलने के कई बड़ी बड़ी बातें करते गए हकीकत में आज भी वो सारे बाते बस बातें बन कर रह गई। ये रहुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य द्वार है इस अस्पताल के भवनों का रंगाई पुताई जैसे कार्य इसी वर्ष बीते माह पूर्व में हुआ है लेकिन बीते वर्ष पूर्व में आए बाढ़ के दौरान गिरी हुई दीवार आज तक ना तो स्वास्थ विभाग को नजर आया है ना ही जिलाधिकारी और ना ही किसी मंत्री विधायक को। जबकि रहुई में इस दौरान कई बार मुख्यमंत्री खुद भी शिरगत कर चुके है इसके बावजूद भी इस ध्वस्त दीवार का निर्माण नहीं किया गया है। जिसके कारण मवेशियों का आना जाना भी अस्पताल में लगा रहता है और सुरक्षा के दृष्टिकोण से ये अस्पताल पूरी तरह असुरक्षित है। इस मामले के बारे में अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि पूर्व में बाढ़ के दौरान ये दीवार गिर गया था और सिर्फ यही मुख्य द्वार का ही दीवार नहीं बल्कि अस्पताल का पूरा बाउंड्री हर जगह से गिरा हुआ है पूरे बाउंड्री के निर्माण में लगभग 20 लाख का बजट है और इतना पैसा हमारे पास है नही मैने कई बार अपने वरीय पदाधिकारी को इसके बारे लिखित आवेदन देकर बताया भी है साथ ही बाउंड्री के निर्माण को लेकर मैने जिलाधिकारी, मंत्री,सांसद और विधायक महोदय को भी कई बार इस समस्या को लेकर आवेदन दिया है लेकिन अब तक कहीं से कोई भी जवाब नही आया है। इसी वजह से अब तक अस्पताल के बाउंड्री निर्माण का कार्य शुरू नही हुआ है।

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author
post-author
post-author