BREAKING NEWS
तनिष्क शोरूम में लूट : हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश...        जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन का निधन : पार्टी में शोक का माहौल...        प्रशासनिक अनदेखी से जिले से विलुप्त हो रहा गांधी के सपनों की खादी...        बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग खारिज...        पेपर लीक पर 10 साल की सजा, एक करोड़ जुर्माना:बिहार सरकार ने तैयार किया नया कानून...        शादीशुदा महिला से जॉब के बदले यौन शोषण : पीड़िता बोली-हॉस्पिटल मालिक ने दो बार गर्भपात करवाया...        धनेश्वर घाट शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार...        फिल्म पुष्पा स्टाइल में झारखंड से बिहार लाया जाता है शराब : चार आरोपित गिरफ्तार...        डाक विभाग आपके घर पहुंचाएगा गंगाजल : सावन में शुरू हुई विशेष सेवा...        नालंदा हार्ट केयर हॉस्पिटल में हुई चोरी...       
post-author
post-author
post-author

विराट शोभा यात्रा को लेकर बदले शहर के रूट मैप

Bihar 29-Mar-2023   10587
post

बिहारशरीफ : आगामी 31 मार्च को विराट शोभा यात्रा निकाले जाने को लेकर बिहारशरीफ शहर के रूट मैप में बड़ा बदलाव किया गया। शोभा यात्रा के दिन शहर में हजारों की संख्या में भीड रहती है। ऐसी स्थिति में शोभा यात्रा के सफल संचालन के उद्देश्य से यह रूट मैप में बदलाव किया गया है। 31 मार्च को 12:00 बजे दोपहर से 01:00 बजे के बीच शोभा यात्रा श्रम कल्याण मैदान से निकलेगी, जो बाबा मणिराम अखाड़ा पर जाकर समाप्त होगी। इस दौरान शोभा यात्रा के समापन (करीब 07:00 बजे) तक सोहसराय मोड से सोगरा कॉलेज मोड होते बाबा मणिराम अखाड़ा तक किसी भी प्रकार के वाहनों (सरकारी एवं आवश्यक सेवा से संबंधित वाहनों को छोड़कर) का परिचालन बंद रहेगा।

ऐसी स्थिति में इस अवधि में वाहनों के परिचालन हेतु निम्नवत रूट डायभर्ट किया जाता है-

  • राजगीर / नवादा / पटना की ओर से आने वाली बड़ी वाहनें बस इत्यादि मेन वायपास से होकर जायेंगी, जिनका पार्किंग कारगिल बस स्टैंड / रामचन्द्रपुर में किया जायेगा।
  • पटना की ओर से बिहारशरीफ शहर की ओर आने वाली सभी वाहने सोहसराय थाना तक ही आ सकेंगी।
  • रहुई की ओर से आने वाली सभी बड़ी वाहने शेखाना स्कूल के पास तक ही रहेंगी तथा बिहारशरीफ शहर की ओर आने वाली छोटी वाहने आवश्यतानुसार नई रहुई रोड मोड, मोगलकुआं के पास / एतवारी बाजारी मोड़ / भैसासूर मोड़ तक ही जायेगी। 
  • बरबीघा की ओर से आने वाली सभी बड़ी वाहने यथा बस इत्यादि खंदकपर बस स्टैंड तक ही रहेगी एवं जिन्हें पटना / नवादा की ओर जाना हो, वे नकटपुरा वायपास / नवादा रोड की ओर मिलने वाले वायपास से होकर जायेगी। 17 नं0 के तरफ से आने वाली सभी प्रकार के वाहन किसान कॉलेज तक ही रहेगी।
  • मामु भगना की ओर से आने वाली सभी वाहने बासो चाय दुकान तक ही आ सकेगी।
  • रामचंद्रपुर की ओर से आने वाली वाहने भी-2 मॉल / भरावपर तक ही जा सकेगी।

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author
post-author
post-author