BREAKING NEWS
तनिष्क शोरूम में लूट : हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश...        जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन का निधन : पार्टी में शोक का माहौल...        प्रशासनिक अनदेखी से जिले से विलुप्त हो रहा गांधी के सपनों की खादी...        बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग खारिज...        पेपर लीक पर 10 साल की सजा, एक करोड़ जुर्माना:बिहार सरकार ने तैयार किया नया कानून...        शादीशुदा महिला से जॉब के बदले यौन शोषण : पीड़िता बोली-हॉस्पिटल मालिक ने दो बार गर्भपात करवाया...        धनेश्वर घाट शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार...        फिल्म पुष्पा स्टाइल में झारखंड से बिहार लाया जाता है शराब : चार आरोपित गिरफ्तार...        डाक विभाग आपके घर पहुंचाएगा गंगाजल : सावन में शुरू हुई विशेष सेवा...        नालंदा हार्ट केयर हॉस्पिटल में हुई चोरी...       
post-author
post-author
post-author

सासाराम-नालंदा हिंसा पर बोले नीतीश- वर्षों से सब ठीक था...यह नैचुरल नहीं, कोई एननैचुरल तरीके से किया

Bihar 01-Apr-2023   10238
post

Patna : नालंदा-सासाराम में दो गुटों के बीच झड़प-हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी बात कही है। उन्होंने इसे सामान्य नहीं बताया है। उन्होंने इसके पीछे साजिश का अंदेशा जताते हुए कहा- सबकुछ अच्छे ढंग से वर्षों से चल रहा था। इस तरह का तो कुछ होता नहीं था। थोड़ा-बहुत कुछ होता था तो तुरंत ठीक हो जाता था। यह नैचुरल (सामान्य) चीज नहीं है। जरूर कोई इधर-उधर किया है। कोई अननैचुरल किया है। राजधानी में एक कार्यक्रम से निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में नीतीश ने कहा कि इस बार क्यों हुआ, बड़ा अजी है। वर्षों से सब ठीक था। इस बार ऐसा क्यों हुआ, देखने कहा। बड़ा दुख हुआ। पता कर एक्शन लेने के लिए डीएम से कहा है। डीएम को कहा कि एक-एक गड़बड़ करने वाले को देखिए। उन्होंने अमित शाह के दौरा कैंसिल किए जाने पर प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन इस बात के जरिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के उस बयान का खंडन किया है कि केंद्रीय गृह मंत्री के लिए सासाराम में सुरक्षा को लेकर संजीदगी नहीं दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने कहा- केंद्र से किसी मंत्री के आने पर हम सुरक्षा के तमाम इंतजामात रखते हैं। लॉ एंड ऑर्डर का कोई इश्यू नहीं है। वहां कुछ लोग गड़बड़ किया है। पुलिस-प्रशासन ने हालात काबू कर लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा अमित शाह के प्रोग्राम कैंसिल होने के सवाल पर कहा कि "हमको इसका पता नहीं। आ क्यों रहे थे, नहीं पता। क्यों नहीं आए, पता नहीं। कोई और कारण होगा नहीं आने का। राज्य सरकार अपनी तरफ से जो सुरक्षा देती है, दे रही है।"मुख्यमंत्री ने कहा- "बड़ा तकलीफ हुआ। बड़े दुख की बात है। जैसे ही सासाराम के बारे में पता चला तत्काल कंट्रोल किए। फिर देर शाम में बिहारशरीफ का पता चला तो वहां भी कंट्रोल किया। हमने कह दिया है कि कौन गड़बड़ किया है, पता कीजिए। सबकुछ अच्छे ढंग से वर्षों से चल रहा था तो अब अचानक ऐसा होने के पीछे जरूर कुछ है। इधर-उधर बिना मतलब और जानबूझ कर किया गया है। आपस में झगड़ा करना गलत है। लॉ एंड ऑर्डर का कोई प्रॉब्लम नहीं है। आश्वस्त करते हैं कि सरकार पूरे तौर पर एलर्ट है। एक-एक चीज को देख रही है।"दरअसल, शनिवार सुबह ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट ने गृह मंत्री अमित शाह का सासाराम दौरा कैंसिल होने की जानकारी दी थी। तब उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार लगातार हमलोगों के कार्यक्रम के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। हमलोग सासाराम में सम्राट अशोक की जयंती को लेकर कार्यक्रम कर रहे थे लेकिन बिहार सरकार ने धारा 144 लगा दिया। इसलिए हमलोग उस कार्यक्रम को स्थगित कर रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं के घर पर बम फेंका जा रहा है। नीतीश कुमार जिस जिले से आते हैं, वहां भी हिंसा हुई। जिस जगह गृह मंत्री का कार्यक्रम था, वहां कई घंटे तक फ्लैग मार्च नहीं निकाला गया। कार्यक्रम को स्थगित करने पर हमें काफी दुख है। बड़े उत्साह के साथ हमलोग कार्यक्रम करने जा रहे थे। बिहार की सरकार अब लोगों को सुरक्षा भी नहीं दे पाई।

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author
post-author
post-author