BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

भीषण गर्मी एवं हीट वेव को लेकर आम जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त

Bihar 18-Jun-2023   9086
post

बिहारशरीफ : भीषण गर्मी एवं हीट वेव को लेकर आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऊपर से बिजली की आँख मिचौनी एवं लो वोल्टेज कि समस्या से लोग अलग परेशान हैं।गौरतलब है कि सुबह गर्मी और लू का सितम ढाने लगता है जिसको लेकर लोगों को न घर में चैन मिला रहा है न ही बाहर। 8 बजे से ही पारा 38 डिग्री पर पहुँच जा रहा है। दोपहर होते होते 42 से 44 डिग्री होने से लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं इस तरह कि चिलचिलाती धूप और बढ़ते पारा से पशु पक्षी भी पानी और छाँव के लिए व्याकुल नजर आते हैं। कई पक्षियां तो गर्मी का ताब ना लाकर मार भी रहे हैं। इसके बाद ऊपर से बिजली की घंटों लोड सेडिंग और लो वोल्टेज के कारण इलेक्ट्रॉनिक सामान भी काम नहीं कर रहा है। खासकर बकरा गाँव में ऊपर से लो वोल्टेज रहने से नल जल आपूर्ति के मोटर के अलावा घरों में लगे पानी का एक भी मोटर तीन दिनों से नहीं चल पर रहा है जिससे लोगों को पीने का पानी नहीं मिला रहा है। लोग बर्तन लेकर एक दूसरे के यहाँ जाकर पानी खोज रहे हैं। इस संबंध में जे ई सोविंद्र ने बताया कि भीष्ण गर्मी और बढ़ते तापमान को लेकर बिजली आपूर्ति में परेशानी हो रही है पावापुरी इलाके में कई जगहों पर तार खराब होने से उसे को बलने का काम किया जा रहा लेकिन अधिक गर्मी होने से भी समय पर काम नहीं हो पर रहा है जिससे बिजली आपूर्ति में बाधा उतपन्न हो रही है और फाल्ट हो जाने से बिजली लगातार उपलब्ध नहीं हो रहा है। लो वोल्टेज के बारे में बताया कि ऊपर से ही सप्लाई में वोल्टेज कि समस्या आ रही है। और अधिक गर्मी और लोड बढ़ने से भी यह समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद इसको भी चेककर ठीक करने का काम जल्द किया जायेगा। इधर रविवार को भी लगातार सात घंटे के बिजली और आधा घंटा के बाद से फिर दो घंटे से बिजली बंद है और आँख मिचौनी जारी हैं।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author