BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

राजगीर मेला जा रहे पिता-पुत्री सहित तीन की मौत : छह जख्मी

Bihar 24-Jul-2023   10200
post

नालंदा : नालंदा के इस्लामपुर स्थित खुदागंज में सोमवार सुबह हुई सड़क हादसे में राजगीर के पुरुषोत्तम मासमेला जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि छह लोग जख्मी हो गए।जख्मियों को थाना पुलिस की टीम ने अस्पताल पहुंचाया है। स्कॉर्पियो का टायर फटने से हादसा हुआ है। टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में एकंगरसराय के ऊपरी बाजार स्थित काली स्थान निवासी 33 वर्षीय शंकर कुमार, पांच वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी और सास राधा रानी देवी की मौत वाहन के नीचे दबने से हो गई। वहीं, संतोष कुमार, सोनू कुमार, आशा देवी, पिंकी देवी, सत्यम कुमार और शिवम कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शंकर कुमार एकंगरसराय चौराहे पर फल बेचते थे। उनकी पत्नी ने बताया कि उनके एक बेटा और बेटी थे। हादसे में पति और बेटी की मौत हो गई। शंकर फल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।स्थानीय लोगों के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो इस्लामपुर-राजगीर मार्ग पर खुदागंज थाना क्षेत्र के महमुदा के पास पहुंची ही थी कि उसका टायर फट गया। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचकर थानाध्यक्ष बबन कुमार ने पुलिस बल और ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्लामपुर में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author