BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

डांडिया नृत्य में दिखी संस्कृति की झलक : देर रात तक झूमे जिलेवासी गरबा की धुनों पर

Bihar 20-Oct-2023   9778
post

बिहारशरीफ : गुरुवार को नवरात्र के आगमन के साथ ही माता की भक्ति में लीन नगरवासी गुरुवार की शाम स्थानीय खंदक पर स्थित सभागर में लायंस क्लब के द्वारा आयोजित नवरात्रि नाचले डांडिया उत्सव में झूमकर कर थिरके। सबसे पहले माँ दुर्गा की आरती से डांडिया नाईट की शुरुआत की गयी और फिर फ़िल्मी और गरबा की धुनों पर क्या बच्चे क्या बड़े, सब जम कर थिरके। लायंस क्लब के अध्यक्ष विकाश कुमार मेघल ने डांडिया उत्सव की शुरुआत करते हुए कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र की तर्ज पर नालन्दा में भी नवरात्र के मौके पर ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान कराती है। पटना से आए प्रकाश नंदा और संगीता नंदा ने डांडिया उत्सव के मौके पर मातृशक्ति नमन कार्यक्रम तहत दो जरूरतमंद महिला के लिए सिलाई मशीन के साथ साथ डायबिटीज चेकअप किट भी उपलब्ध कराया। देर तक चले इस आयोजन में बेस्ट डांसर फीमेल की विजेता संयुक्त रूप से बिंदिया रस्तोगी और सुधा राणा रही। बेस्ट मेल डांसर के लिए धीरज कुमार को चुना गया।वहीं बेस्ट कपल डांसर का ख़िताब सुशील कुमार और अनीता कुमारी को दिया गया। बेस्ट कॉस्ट्यूम के लिए पुरुषों में संजीव कुमार और महिलाओं में शारदा देवी को पुरुष्कृत किया गया। बच्चों की डांस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए आरोही, सोना और बासु को प्राइज दिया गया। बच्चों और महिलायों ने झूमकर डांडिया उत्सव को और भी आनंदमई और मनोरंजक बना दिया। इस अवसर पर डॉ० नरेंद्र कुमार सिन्हा, डॉ० बालमुकुंद, सुशील कुमार, अनुज राणा, धीरज कुमार, प्रमोद कुमार, डॉ० पंकज, डॉ० श्याम बिहारी, मनोज कुमार सक्सेना, उपेंद्र कुमार, अतुल रस्तोगी, विकास रस्तोगी, डॉ अनीता सिन्हा, गीतांजली, सुशीला कुमारी अनामिका, नेहा रस्तोगी, पल्लवी, निधि रस्तोगी, रूबी, पूनम कुमारी सहित सैकड़ों लोगों ने जमकर डांडिया नाईट में मस्ती की।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author