BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

इंडिया गठबंधन की प्रखंड स्तरीय हुई बैठक

Bihar 08-Nov-2023   9150
post

गुड्डू कुमार की रिपोर्ट

भगवानपुर, बेगूसराय: इंडिया गठबंधन की बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित रसलपुर पंचायत भवन के प्रांगण में हुई। जिसकी अध्यक्षता इंडिया गठबंधन के संयोजक सह सीपीआई आंचल मंत्री रामचंद्र पासवान ने किया ।बैठक में प्रमुख रूप से दो मुद्दा को रखा गया प्रखंड के विभिन्न विभाग के प्रशासनिक पदाधिकारी के कार्यकलाप के गतिविधि पर विचार विमर्श करना गया  ।साथ ही महागठबंधन के सांगठनिक विस्तार पर विचार किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए राजद प्रखंड अध्यक्ष रणधीर वर्मा ने कहा कि प्रखंड में कोई भी अधिकारी कुछ नही सुनते हैं इस पर विचार किया जाय। जदयू प्रखंड अध्यक्ष पिंकी देवी ने कहा कि प्रखंड में राजनीति दल के नेता और पदाधिकारियों की उपेक्षा बर्दास्त नही की जाएगी पदाधिकारी के रवैए पर अंकुश लगाना जरूरी है इस पर गठबंधन के साथी को विचार करना होगा ताकि आम जनता की समस्या का तेजी से निवटारा हो सके और सरकार की बदनामी नही हो। वही सीपीआई अंचल मंत्री रामचंद्र पासवान ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह बैठक बुलाई गई है। इंडिया गठबंधन के सांगठनिक विस्तार के बारे में विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया। जिसमें प्रखंड स्तरीय 13 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। भगवानपुर प्रखंड को तीन जोन में बांट कर कमिटी गठन किया गया । सभी कमिटी को नियमित रूप से बैठक करने पर बल दिया गया। एवं प्रखंड के विभिन्न कार्यालय से बिहार सरकार के संचालित योजनाओं को सुचारू रूप से चले इसके लिए प्रखंड स्तरीय कमिटी संबंधित पदाधिकारियों से मिलकर क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श करेंगे।जिला पार्षद दिनेश चौरसिया ने कहा कि सभी साथी संगठन को मजबूत करना है लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को जितना है। मौके पर जेडीयू जिला सचिव सुनील कुमार राय,सुन्देस्वर प्रसाद सिंह, यशवंत चौधरी,अशोक राय,इंद्रदेव राय,नीतीश कुमार,दिलीप यादव,कमेशवर यादव, रामबाबू तांती,बिजली पंडित,रामभजन सिंह,अमिताभ कुमार,हेमंत कुमार,शुशील महतो,राजदेव सह,अनमोल कुमार आदि उपस्थित थे।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author