BREAKING NEWS
तनिष्क शोरूम में लूट : हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश...        जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन का निधन : पार्टी में शोक का माहौल...        प्रशासनिक अनदेखी से जिले से विलुप्त हो रहा गांधी के सपनों की खादी...        बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग खारिज...        पेपर लीक पर 10 साल की सजा, एक करोड़ जुर्माना:बिहार सरकार ने तैयार किया नया कानून...        शादीशुदा महिला से जॉब के बदले यौन शोषण : पीड़िता बोली-हॉस्पिटल मालिक ने दो बार गर्भपात करवाया...        धनेश्वर घाट शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार...        फिल्म पुष्पा स्टाइल में झारखंड से बिहार लाया जाता है शराब : चार आरोपित गिरफ्तार...        डाक विभाग आपके घर पहुंचाएगा गंगाजल : सावन में शुरू हुई विशेष सेवा...        नालंदा हार्ट केयर हॉस्पिटल में हुई चोरी...       
post-author
post-author
post-author

एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम के नारों के साथ वापस लौटा शोभा यात्रा

Bihar 31-Mar-2023   9997
post

बिहारशरीफ : हर घर भगवा छाएगा राम राज फिर आएगा एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा बिहार शरीफ। रामनवमी के मौके पर शहर में बजरंग दल एवं एवं विश्व हिंदू परिषद के आवाहन पर विराट शोभायात्रा निकाला गया जिसमें शहर के सभी मोहल्लों से राम भक्तों ने जुलूस निकालकर अपनी भागीदारी दिखाया। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए शहर के लोग सुबह से ही उत्सुक दिखे और अपने-अपने क्षेत्रों से सीता राम और हनुमान की झांकियां निकाली। रामनवमी को लेकर निकाले जाने वाले शोभायात्रा को लेकर लोग इतने ऊर्जावान दिखे कि बुजुर्ग, युवा,महिला एवं बच्चे सभी एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम के नारों के बीच झूमते गाते नजर आए। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो इसके लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखे। वैसे तो राम भक्तों पर भगवान इंद्र ने अपना वरदान बना ही रखा था फिर भी विभिन्न संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के सेवार्थ शहर के अधिकांश स्थानों पर लायंस क्लब ऑफ नालंदा, रोटरी क्लब ऑफ नालंदा एवं अन्य कई संगठनों द्वारा पेयजल की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा में शामिल बजरंग दल के लोग शांति एवं सौहार्द के साथ डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। इस दौरान मंगल कुआं से निकलने वाले ट्रॉली गाड़ी को विशेष रूप से सजाया जाया गया एवं राम रथ भी निकाला गया।यह शोभायात्रा श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से शुरू हुई और सद्भावना मार्ग से होते हुए बाबा मनीराम अखाड़ा की ओर रवाना हो रहा था लेकिन इसी बीच दो पक्षों के बीच हुई हिंसक घटना को लेकर यात्रा को वापस लौटना पड़ा। 

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author
post-author
post-author