BREAKING NEWS
तनिष्क शोरूम में लूट : हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश...        जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन का निधन : पार्टी में शोक का माहौल...        प्रशासनिक अनदेखी से जिले से विलुप्त हो रहा गांधी के सपनों की खादी...        बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग खारिज...        पेपर लीक पर 10 साल की सजा, एक करोड़ जुर्माना:बिहार सरकार ने तैयार किया नया कानून...        शादीशुदा महिला से जॉब के बदले यौन शोषण : पीड़िता बोली-हॉस्पिटल मालिक ने दो बार गर्भपात करवाया...        धनेश्वर घाट शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार...        फिल्म पुष्पा स्टाइल में झारखंड से बिहार लाया जाता है शराब : चार आरोपित गिरफ्तार...        डाक विभाग आपके घर पहुंचाएगा गंगाजल : सावन में शुरू हुई विशेष सेवा...        नालंदा हार्ट केयर हॉस्पिटल में हुई चोरी...       
post-author
post-author
post-author

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पुल से गिरी बस : बिहार के 10 लोगों की हुई मौत

Bihar 30-May-2023   10608
post

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस पुल से नीच गिर गई। इस हादसे में अबतक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 59 यात्री घायल हैं। घायलों का इलाज जम्मू के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार, छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि चार ही मौत जीएमसी जम्मू में इलाज के दौरान हो गई। मरने वालों बस चालक भी शामिल है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।


बताया जा रहा है कि बस संख्या UP81CT-3537 अमृतसर से वैष्णो देवी (कटर) जा रही थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। सभी बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जैसे ही बस नेशनल हाइवे-44 पर झज्जर कोटली पहुंची, बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में सात से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है। वहीं, 41 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा जम्मू जिले से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास हुआ है।सीआरपीएफ अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि जैसे ही हमें सुबह दुर्घटना की जानकारी मिली। तुरंत हमारी टीम ने यहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस की टीम भी हमारे साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। सीआरपीएफ, पुलिस और अन्य टीमें भी यहां हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे जो कटरा जा रहे थे। वे शायद कटरा का रास्ता भूल गए और यहां पहुंच गए।

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author
post-author
post-author