BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

बैंक डकैतियों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Bihar 12-Aug-2023   9885
post

नालंदा : अस्थावां थाना क्षेत्र के मालती गांव के पास एनएच 33, बिहारशरीफ-बरबीघा मार्ग पर शुक्रवार की शाम वाहन जांच के दौरान अस्थावां पुलिस को बड़ी सफलता मिली। थाना क्षेत्र के ओइयाव व नगरनौसा में बैंक डकैतियों का मास्टरमाईंड पुलिस की गिरफ्त में फंस गया। गिरफ्तार डकैत की पहचान पटना जिला के दनियावां थाना क्षेत्र के तरौरा गांव निवासी कुणाल पांडेय उर्फ बाबा के रूप में की गयी है। उसके पास से देसी कट्टा, कारतूस व अन्य सामान बरामद किये गये हैं। ओइयाव बाजार में 18 जुलाई को बदमाशों ने दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से 16 लाख रुपये लूट लिये। इस मामले में नौ बदमाशों को आरोपित बनाया गया था। इनमें से पांच की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि उसने दोनों डकैतियों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है। वह फिर से किसी ऐसी घटना को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहा था। उसके पास से बैंक डकैती में लूटा गया चेकबुक भी मिला है। जिस बाइक से वह जा रहा था, वह भी चोरी की है।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author