BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

बिहारशरीफ नगर निगम के कर्मचारी दो महीने से वेतन न मिलने से नाराज : हड़ताल पर जाने का किया ऐलान

Bihar 20-Oct-2023   9439
post

बिहारशरीफ : बिहारशरीफ नगर निगम के कर्मचारियों ने वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा, उन्हें नियमित करने के बजाय हटाने की धमकी दी जा रही है।कर्मचारियों ने बताया कि वेतन न मिलने से उनके परिवारों का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। वेतन से भी 500 रुपये काट लिए जाते हैं। जब इसकी शिकायत की जाती है, तो सिर्फ आश्वासन मिलता है।कर्मचारियों ने कहा कि दुर्गापूजा का त्योहार इस बार उनके लिए फीका पड़ गया। वेतन न मिलने से उनका त्योहार खराब हो गया। इसके बाद भी जब उन्होंने अपनी बात रखी तो उन्हें धमकी दी गई। कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन और उग्र रूप से करेंगे।

हड़ताल के कारण शहर में कचरा का अंबार
कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में कचरा का अंबार लग गया है। सफाईकर्मियों के न होने से सड़कों पर कूड़ा-कचरा बिखरा हुआ है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।


post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author