BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

प्राथमिक विद्यालय के एचएम पर महादलित बच्चों से गंदगी साफ कराने का आरोप

Bihar 10-Jul-2023   9600
post

नालंदा : बेन प्रखंड के आजादनगर नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के एचएम पर महादलित बच्चों से गंदगी साफ कराने का आरोप लगा है। ग्रामीणों में एचएम की कार्यशैली से काफी आक्रोश है। इस से सबंधित नोक-झोंक का वीडिओ भी वायरल हो रहा है। वहां के लोग एचएम के तबादले की डीएम से गुहार लगायी है। ग्रामीणों ने एचएम पर बच्चों से जरबन जूठा, नाली व शौचालय सफाई कराने की बात कही है। आजादनगर गांव निवासी दिनेश मांझी, शोभा देवी, पंकज मांझी, मनीष मांझी, उपेन्द्र मांझी व अन्य ने इस संबंध में सोमवार को डीएम को आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि स्कूल के एचएम छात्रा गौरी कुमारी समेत अन्य से जबरन जुठा, नाली की गंदगी व शौचालय की सफाई करवाते हैं। अभिभावक के विरोध करने पर नाम काट देने की धमकी देते हैं। 

ग्रामीणों में आक्रोश 

वायरल वीडिओ में एचएम बोल रहे हैं कि सभी सफाई करेग। इसके लिए रूटीन बना हुआ है। रसोईया केवल खाना बनाने के लिए है। बच्चों को अपनी थाली खुद साफ करनी पड़ेगी। एचएम सुधीर कुमार ने बताया कि एक दिन एक रसोईया कम आयी थी। इस वजह से बच्चों को स्कूल में वर्ग कक्ष की साफ-सफाई करायी गयी। अन्य आरोप बेबुनियाद हैं। बीईओ किरण कुमारी ने बताया कि इस तरह का मामला गंभीर है। इसकी जांच करायी जाएगी। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author