BREAKING NEWS
तनिष्क शोरूम में लूट : हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश...        जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन का निधन : पार्टी में शोक का माहौल...        प्रशासनिक अनदेखी से जिले से विलुप्त हो रहा गांधी के सपनों की खादी...        बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग खारिज...        पेपर लीक पर 10 साल की सजा, एक करोड़ जुर्माना:बिहार सरकार ने तैयार किया नया कानून...        शादीशुदा महिला से जॉब के बदले यौन शोषण : पीड़िता बोली-हॉस्पिटल मालिक ने दो बार गर्भपात करवाया...        धनेश्वर घाट शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार...        फिल्म पुष्पा स्टाइल में झारखंड से बिहार लाया जाता है शराब : चार आरोपित गिरफ्तार...        डाक विभाग आपके घर पहुंचाएगा गंगाजल : सावन में शुरू हुई विशेष सेवा...        नालंदा हार्ट केयर हॉस्पिटल में हुई चोरी...       
post-author
post-author
post-author

नई नियमावली के विरोध में शिक्षकों ने की बैठक

Bihar 15-Apr-2023   9602
post

नासरीगंज(रोहतास):- प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बीआरसी के प्रांगण में बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ के आह्वान पर नई शिक्षक नियमावली 2023 के विरोध में शिक्षक संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।बैठक का संचालन सचिव धर्मपाल प्रसाद व उपाध्यक्ष अरविंद कुमार विद्यार्थी ने संयुक्त रूप से किया।बैठक में सभी शिक्षकों ने सामुहिक रूप से निर्णय लिया कि राज्य एवं जिला के आलोक में जो निर्णय होगा।उसमें हम सभी लोग साथ रहेंगे।बैठक को संबोधित करते हुए प्रखण्ड अध्यक्ष ने कहा कि संघ के आलोक में हम साथ चलने का काम करेंगे।शिक्षकों को सम्मान दिलाकर मानेंगे।उपाध्यक्ष अरविंद कुमार विद्यार्थी ने कहा कि जब तक नियमावली को रद्द नही किया जाएगा।तब तक शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा।इस सरकार को हमलोग औकात दिखाने का कार्य करेंगे।धर्मपाल प्रसाद ने कहा कि नई शिक्षक नियमावली को रद्द करते हुए सभी नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाये एवं वेतनमान दिया जाए।इस बैठक में शिक्षक अजय कुमार, निखिल आनंद, उपेंद्र प्रसाद, सरोज कुमार,पप्पू कुमार,रवि शंकर प्रसाद,राजू कुमार,अभिषेक कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, मधुसूदन मधुराज, राजू प्रसाद, अमरकांत उपाध्याय, वकील अंसारी, सुभग सिंह, स्मिता कुमारी, दिव्या, कुमारी सुमिता, फरहत बानो, संगीता प्रसाद, इंदु कुमारी समेत प्रखण्ड के सभी शिक्षक व शिक्षिका शामिल थी।

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author
post-author
post-author