BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

मर्डर करते रंगेहाथ धराया किलर : 4 बुजुर्ग की हत्या का है आरोप

Bihar 20-Jun-2023   9567
post

मोतिहारी : पश्चिम चंपारण के बगहा में चार बुजुर्गों की हत्या करने वाले साइको किलर को लोगों ने पकड़ कर बेरहमी से पीट दिया। 60 साल के बुजुर्ग की हत्या करते हुए अमल यादव को हमलोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि अमल यादव साइको किलर है। उसने बगहा के मुसहरी बैरा गांव में महज 24 दिन में 4 बुजुर्गों की हत्या कर दी है। रविवार देर शाम वह एक बुजुर्ग पर चाकू से वारकर रहा था। खेत से चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो हमलोग वहां पहुंचे। इसके बाद देखा कि अमल यादव बुजुर्ग पर वारकर रहा था। हमलोगों ने घायल बुजुर्ग को आननफानन में अस्पताल भेज लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। लोगों का आरोप है कि यह वही आरोपी है कि जिसने गांव में 24 दिन में ये चौथी हत्या की है। लोागें ने आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के साथ उसे गांव से निकालने की मांग की है। अगर वह गांव में रहा तो फिर हत्याएं करता रहेगा। बीडीसी प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने बताया कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि ना तो हत्यारोपी के परिवार में किसी के सुख दुख में कोई शरीक होगा और ना ही वह लोग किसी के यहां आएंगे। ऐसा जो भी करेगा उसके साथ ग्रामीण रिश्ता नहीं रखेंगे। बगहा एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक जांच में पाया गया है कि आरोपी मानसिक रूप से ठीक नहीं होने के कारण घटना को अंजाम देता था। अभी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कुछ लोगों से जानकारी ली जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।पुलिस की जांच में पता चला कि हत्यारोपी ने चारो बुजुर्ग को एक ही तरीके से मौत के घाट उतारा था। चारों की हत्या धारदार हथियार से वारकर की गई थी। खास बात यह थी कि चारों हत्याएं सूर्यास्त के बाद हुई थी। तीन हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल था। गांव में चौथी हत्या न हो, इसके लिए एसपी ने 36 पुलिसकर्मियों को तैनात किया था।

24 दिन के अंदर चौथी हत्या

  • 24 मई की रात में लक्ष्मी यादव (70) की धारदार हथियार से वारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।
  • 5 जून की रात पहवारी यादव (80) वर्ष और झलरी देवी (75) की हत्या कर दी गई थी।
  • 18 जून देर शाम लालजी यादव (62) के पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 


post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author