BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

करोड़ों खर्च होने के वावजूद भी टाउन हॉल का एसी बदहाल

Bihar 10-Jul-2023   9264
post

बिहारशरीफ : स्मार्ट सिटी के तहत किये जा रहे कार्य के अनुसार बीते 2 वर्षो में बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी की तरह तो नही दिखा लेकिन टाउन हॉल में लगे एसी की बदहाल हालात जरूर देखने को मिला जिससे सीधा सवाल जिला प्रशासन पर उठता है की कहां गए 2 करोड़ 25 लाख रुपए। बीते वर्ष पूर्व शहर के टाउन हॉल के जीर्णोद्धार कार्य के लिए इसकी रूपरेखा बदलने के लिये करोड़ों रुपये खर्च कर टाउन हॉल का जीर्णोद्वार हुआ लेकिन इस तरह हुआ की बाहर से फिट फाट अंदर से मोकामा घाट। अभी टाउन हॉल का ये हालात है की फर्श तो फर्श अब एसी भी बदहाल अवस्था में आ चुका है। रविवार को कवि सम्मेलन के दौरान लोग कवियों के मुशायरे के साथ साथ जिला प्रशासन के द्वारा दिखाये जा रहे भ्रष्टाचार पर भी वाह वाह कर रहे थे। ए सी की इस अवस्था वाली फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यही वो टाउन हॉल है जिसमे किसी भी निजी कार्यक्रम के आयोजन के बुकिंग के लिए लोगों को दस हजार रुपए जिला प्रशासन को भुगतान करना होता है उसके बाद ही अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा स्वीकृति मिलती है।वहीं वुडेन फ्लोरिग से हाल को सुसज्जित किया गया है लेकिन वुडेन फ्लोरिग इधर उधर से टूटता हुआ दिख रहा है। सच कहा जाए तो शहर को जिला प्रशासन से उम्मीद थी की एक भव्य टॉउन हॉल देखने को मिलेगा लेकिन टाउन हॉल के इस नए स्वरूप की उम्मीद किसी ने भी नही किया होगा। जिला प्रशासन की ओर शहर के लोगो को इतना बड़ा घोटाला का तोहफा मिल सकता है कभी किस ने सोचा भी नही होगा।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author