BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

पिता से झगड़े के बाद बेटे ने घर में लगाई आग : घर से फरार हुआ युवक

Bihar 18-Jun-2023   9382
post

बिहारशरीफ : रविवार को पिता से झगड़े के बाद बेटे ने घर में आग लगा दी। गनीमत रही कि घर से सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए। इसके बाद इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। मामला अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ओयाव गांव का है। अगलगी की घटना राजेंद्र यादव के घर में हुई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि राजेंद्र यादव के अपने ही इकलौते बेटे रुदल यादव के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद रुदल यादव ने अपने ही घर में आग लगा दिया। और मौके से फरार हो गया। इसके बाद आस पड़ोस के लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।अगलगी के कारण घर में रखा सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। करीब 2 लाख की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं अस्थावां थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस और अग्निशमन विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद युवक घर से फरार हो गया है। लिखित आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। पिता-पुत्र में झगड़े के बाद बेटे ने घर में आग लगा दी थी।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author