BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

मुहर्रम के अवसर पर शहरी क्षेत्र में 10 गश्ती दल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

Bihar 24-Jul-2023   9581
post

बिहारशरीफ : मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था सामान्य बनाये रखने के लिए बिहार शरीफ शहरी क्षेत्र में अलग से 10 गश्ती दल दंडाधिकारियों को पुलिस पदाधिकारियों के साथ सम्बद्ध कर प्रतिनियुक्त किया गया है। गश्ती दल द्वारा प्रतिदिन अपराह्न 4 बजे से 10 बजे तक शहर में सघन गश्ती की जा रही है।सोमवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफ़िंग की। सभी पदाधिकारियों को निर्धारित समय अवधि में निर्धारित मार्गों में गहन पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी पदाधिकारियों को सजग एवं सतर्क रहते हुए पेट्रोलिंग करने को कहा गया। छोटी-छोटी बातों को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना है। इस पर भी गंभीरता से जाँच-पड़ताल कर उचित निर्णय लेने को कहा गया। संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहार शरीफ, सभी प्रतिनियुक्त गश्ती दल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बिहार शरीफ शहरी क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author