BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

अधिकारियों के दरबार में खुलेआम चल रहा नशे की दुकान

Bihar 17-Jul-2023   9836
post

बिहारशरीफ : बिहारशरीफ अनुमंडल कार्यालय परिसर में खुलेआम संचालित है पान दुकान जहां पान,बीड़ी,खैनी,गुटखा,तंबाकू आदि की बिक्री की जा रही है।बिहारशरीफ अनुमंडल कार्यालय परिसर के अंदर एसडीओ कई वरीय पदाधिकारी का कार्यालय है उसके बावजूद नशे की ये दुकान चौरसिया पान दुकान खुलेआम चलाया जा रहा है। जबकि इसी परिसर में पान दुकान व एसडीओ कार्यालय के ठीक सामने मादक पदार्थों के दुरुपयोग व बिक्री के विरुद्ध एक प्रचार होर्डिंग भी लगा हुआ है जिसमें एक खास स्लोगन भी लिखा है "नशा को ना,जीवन को हां" उसके बावजूद अधिकारियों का ध्यान इस नशे की दुकान पर नहीं गया है। जबकि पूरे शहर में दिन रात चौराहे पर लगे लाउडस्पीकर के द्वारा नशा मुक्त बिहार का प्रचार किया जाता है उसके बावजूद अधिकारियो के दरबार में ही नशा के पदार्थ बिक रहा है।

पान तंबाकू का सेवन करने वाले लोगो को होती है सुविधा

आसपास के लोगों ने बताया की काफी लंबे समय से ये दुकान चल रहा है लेकिन किसी प्रकार का कोई रोक टोक तो नही हुआ है। पान, खैनी आदि खाने में सुविधा होती है बाहर जाना नही पड़ता है। वहीं इस संदर्भ में जब जानकारी लेने के लिए जब अनुमंडल पदाधिकारी को कई दफा दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव करना उचित नहीं समझा।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author