BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

उत्पाद विभाग पुलिस ने मुफ्त में गुटका और सिगरेट नहीं देने पर की किशोर की पिटाई

Bihar 12-Aug-2023   10104
post

बिहारशरीफ : उत्पाद पुलिस का एक नया कारनामा सामने आया है। मुफ्त में गुटका और सिगरेट नहीं देने पर दुकान में बैठे एक किशोर के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। मामला बीती रात का है। घटना लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में हुई है। जख्मी धर्मेंद्र चौधरी का 14 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार है। देर रात परिजन जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।किशोर ने बताया कि वह अपने माता-पिता की चाय की दुकान में हाथ बटाने के लिए शुक्रवार की शाम गया हुआ था। रात्रि करीब 8:00 से 9:00 के बीच तीन वाहन पर सवार होकर उत्पाद विभाग के कर्मी उतरे और रजनीगंधा का मांग किया। उसने स्टार लगे हुए एक पुलिसकर्मी को रजनीगंधा दे दिया। इसके बाद कुछ अन्य सिविल कपड़े में पुलिस वाले उतरे और सिगरेट की मांग की, उसने उन लोगों को सिगरेट भी दे दिया, इसके बाद जब पैसे की मांग की तो शराब बेचने का आरोप लगा। उसके साथ मारपीट कर दी।घटना के वक्त उसकी मां पानी लाने गई थी जबकि उसके पिता किसी अन्य काम से बाजार गए हुए थे। मारपीट के उपरांत उत्पाद विभाग के पुलिसकर्मियों ने दुकान में रखे सिगरेट गुटका एवं करीब 5 हजार रुपए नगद लूट लिए। दरअसल धर्मेंद्र चौधरी बड़ी पहाड़ी मोहल्ला मोड़ के समीप चाय की दुकान चलाते हैं। इसमें उनकी पत्नी के अलावा उनका बेटा भी उनके काम में हाथ बांटता है। वहीं इस मामलें में उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। न ही कोई अबतक इस प्रकार की शिकायत लेकर पहुँचा है। मामले का पता लगाया जा रहा है।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author