BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

सदर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने बुजुर्ग महिला के पेट से निकाला 10 किलो का सिस्ट

Bihar 17-Aug-2023   9954
post

बिहारशरीफ : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने एक बुजुर्ग महिला के पेट से 10 किलो का सिस्ट निकालने में सफलता हासिल की है। ऑपरेशन के बाद महिला स्वस्थ है और उसे 7 दिनों तक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। अस्थावां प्रखंड के कन्हैया राउत की 61 वर्षीय पत्नी सुंदरी देवी को पिछले 3 माह से पेट दर्द की शिकायत थी पेट दर्द की शिकायत पर पिछले मां 27 जुलाई को इलाज के लिए सदर अस्पताल आई जहां डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी अल्ट्रासाउंड में महिला के पेट में सिस्ट पाया गया । उसके बाद गुरुवार को डॉ राजीव रंजन,डॉ राजशेखर और डॉक्टर प्रशांत की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर महिला को एक नई जिंदगी दी है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला ऑपरेशन के बाद महिला पूरी तरह से स्वस्थ है । सिविल सर्जन डॉ अविनाश कुमार सिंह ने ऑपरेशन करने वाले डॉ व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को बधाई देते हुए कहा कि अस्पताल में ऑपरेशन व इलाज की समुचित व्यवस्था है । लोग दलालों के चक्कर में ना पड़े इलाज व ऑपरेशन के लिए अस्पताल प्रबंधन से मिलकर अपनी बात बताएं। महिला के पति कन्हैया राउत ने बताया कि उनके पास इतने पैसे नहीं थे । इस कारण उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों पर भरोसा जताया जिसके कारण आज उनकी पत्नी को नई जिंदगी मिली है।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author