BREAKING NEWS
तनिष्क शोरूम में लूट : हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश...        जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन का निधन : पार्टी में शोक का माहौल...        प्रशासनिक अनदेखी से जिले से विलुप्त हो रहा गांधी के सपनों की खादी...        बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग खारिज...        पेपर लीक पर 10 साल की सजा, एक करोड़ जुर्माना:बिहार सरकार ने तैयार किया नया कानून...        शादीशुदा महिला से जॉब के बदले यौन शोषण : पीड़िता बोली-हॉस्पिटल मालिक ने दो बार गर्भपात करवाया...        धनेश्वर घाट शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार...        फिल्म पुष्पा स्टाइल में झारखंड से बिहार लाया जाता है शराब : चार आरोपित गिरफ्तार...        डाक विभाग आपके घर पहुंचाएगा गंगाजल : सावन में शुरू हुई विशेष सेवा...        नालंदा हार्ट केयर हॉस्पिटल में हुई चोरी...       
post-author
post-author
post-author

रोटरी क्लब ऑफ नालंदा ने रोटरी डिस्ट्रिक 3250 में अपना परचम लहराया

Bihar 26-Jun-2023   9480
post

राजगीर : रविवार को राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में रोटरी क्लब ऑफ नालंदा के द्वारा रोटरी 3250 डिस्ट्रिक्ट का वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित इस सम्मान समारोह में 350 से भी ज्यादा डेलीगेट्स ने हिस्सा लिया। आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव ठाकुर व अन्य अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान रोटरी 3250 बिहार झारखंड के विभिन्न क्लबों के वैसे सदस्य जिन्होंने बीते वर्ष में सामाजिक कार्यों में अपना बेहतरीन योगदान दिया था उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ नालंदा के अध्यक्ष डॉ अजीत कुमार सिंह ने कहा कि आज आयोजित कार्यक्रम में बिहार झारखंड के कुल 350 रोटरियन डेलीगेट्स ने हिस्सा लिया है जिन्हे रोटरी डिस्ट्रिक 3250 के मंडला अध्यक्ष रो ० संजीव ठाकुर द्वारा सम्मानित किया गया इस दौरान कुल लगभग 280 अवार्ड वितरित किए गए। है। रोटरी 11 जोन में बिहार के 6 क्लब शामिल है रोटरी क्लब ऑफ नालंदा,रोटरी क्लब ऑफ राजगीर,रोटरी क्लब ऑफ बिहारशरीफ, रोटरी क्लब तथागत, रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा और रोटरी क्लब ऑफ नवादा सभी क्लबों के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। रोटरी इंटरनेशनल में बिहार झारखंड विंग को मिलाकर एक डिस्ट्रिक्ट बनता है जो की है रोटरी डिस्ट्रिक 3250 है। हर वर्ष जुलाई में रोटरी क्लब के गवर्नर और अन्य अधिकारियों का कार्यकाल बदलता है जिस दौरान सम्मान समारोह आयोजित कर सदस्यों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है ताकि वो अगले वर्ष भी इससे बेहतर कार्य कर सके। डिस्ट्रिक्ट 3250 थैंक्स गिविंग अवार्ड सेरोमैनी के रजिस्ट्रेशन चेयर रो पवन किशोर का योग्यदान सराहनीय रहा। साथ ही रोटरी क्लब ऑफ नालंदा के सारे सदस्यो का योगदान सराहनीय और तारीफे काबिल रहा।


थैंक्स गिविंग अवार्ड सेरोमेनी में रोटरी क्लब ऑफ नालंदा ने अपना परचम लहराते हुए कुल 12 अवार्ड अपने नाम किए। जिसमे सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ क्लब बुलेटिन, डिस्ट्रिक्ट 3250 में सर्वश्रेष्ठ क्लब ,सर्वश्रेष्ठ फीचर प्रोजेक्ट,महत्वपूर्ण उपलब्धि पोषण सह शिक्षा अभियान, डिस्ट्रिक्ट होस्टिंग अवार्ड, बेस्ट यूथ सर्विस अवार्ड (ओपन टैलेंट कांटेस्ट), महत्पूर्ण उपलब्धि अवार्ड (रोटरी दिवस पर नालंदा मैराथन), उत्कृष्ठ सचिव अवार्ड (रो राजा बाबू), टीआरएफ कंट्रीब्यूशन अवार्ड, 350 पौधा रोपण के लिए सराहनीय अवार्ड, सर्विस प्रोजेक्ट जीव जंतु रक्षा के लिए सराहनीय अवार्ड। नालंदा जिला,रोटरी क्लब ऑफ नालंदा एवं जोन इलेवन के लिए ये गर्व की बात है की पूरे डिस्ट्रिक्ट 3250 में सबसे बेस्ट क्लब और बेस्ट प्रेसिडेंट का सम्मान रोटरी क्लब ऑफ नालंदा के हिस्से में आया। बेस्ट प्रेसिडेंट और बेस्ट क्लब का अवार्ड लेने के बाद रोटरी क्लब के नालंदा के अध्यक्ष डॉ अजीत कुमार सिंह एक बार फिर से सभी क्लब के सदस्यो, जिला वासियों और परिवार को धन्यवाद दिया और कहा की सामाजिक कार्यों का ये सिलसिला अगले सत्र भी इसी जोश के साथ जारी रहेगा। वहीं उत्कृष्ठ सचिव का सम्मान लेने के बाद रो राजा बाबू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की समाज को अच्छा रखना हमारी जिम्मेदारी है इस जिम्मेदारी को हम आगे भी निभाते रहेंगे। साथ ही इस दौरान क्लब के अध्यक्ष ने कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर क्लब के सभी सदस्यों व स्पॉन्सर्स का दिल से आभार व्यक्त किया।

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author
post-author
post-author