BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

श्रम कल्याण मैदान में शहरवासियों का प्यास बुझाने वाला हैंडपंप खुद प्यासा

Bihar 14-Jun-2023   10072
post

बिहारशरीफ  : बाल श्रम कानून को लागू कर बाल श्रमिकों से जिले को मुक्त करवाने को लेकर जिले का मशहूर श्रम कल्याण कार्यालय जहां आने जाने वाले मजदूर व गरीब जरूरतमंद लोग पानी की समस्या से जूझ रहे है। इसकी वजह है जिला प्रशासन की लचर व्यवस्था जो साफ तौर पर इस तस्वीर में दिख रही है। फिलहाल श्रम कल्याण विभाग का कार्यालय प्रखंड कार्यालय भवन में चला गया है लेकिन आज भी इस पुराने जर्जर भवन में विभाग के कुछ अधिकारी अपनी ड्यूटी करते है साथ ही प्रखंड आपूर्ति कार्यालय का भी संचालन इसी भवन से होता है और यहां चापाकल की हालत बेहद ही गंभीर है। इन दिनों पीने के पानी को लेकर हाय-तौबा मचा हुआ है लोगों की प्यास बुझाने के लिए लोग पानी की बोतल खरीदने को मजबूर है जिसके लिए लोग पानी की तरह पैसा तो बहा रही है, लेकिन शहरवासियों का प्यास बुझाने के लिए श्रम कल्याण केंद्र के प्रांगण में लगाया गया हैंडपंप खुद प्यासा है जिस की प्यास बुझाने वाला कोई नहीं। इसकी सिर्फ एक वजह है सिस्टम की लापरवाही जैसा की तस्वीर में देख रहे है की चापाकल जमीन के अंदर जमींदोज हो रहा है एक बूंद पानी तक नही है इस चापाकल में जबकि इस भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए एक उम्मीद से इस परिसर में आते है। जून-जुलाई का महीना अभी बाकी है, बावजूद इसके गर्मी का असर कहा जाए या खिसकते भू-जल स्तर का असर, पानी को लेकर लोगों को परेशान होते देखा जा सकता है।सूत्र अनुसार शहर में ऐसे कई हैंडपंप खराब बताए जा रहे हैं। जिनकी मरम्मत न होने से लोगो को परेशान होना पड़ रहा है। लेकिन लोग भी जाएं तो जाएं कहां किसे शिकायत करे क्योंकि सिस्टम और जनप्रतिनिधि की लड़ाई में आम जनता पिसती जा रही है। नगर आयुक्त को अगर शिकायत किया जाता है तो उनका कहना होता है की काम चल रहा है मरम्मती हो जायेगा लेकिन कब वो पता नही। अगर महापौर को शिकायत की जाएं तो उनका कहना है की मेरे हाथ में अब ये नही है सिस्टम में अब महापौर के पावर बेहद ही सीमित कार्यों तक रह गई है।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author