BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला में मेहंदी कंपटीशन का आयोजन

Bihar 20-Sep-2023   9638
post

पटना : सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने राजधानी पटना के कुरथौल के राजपूताना स्थित फुलझड़ी गार्डन में तीज महोत्सव के अवसर पर मेहंदी कंपटीशन का आयोजन किया।दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक डा. नम्रता आनंद ने तीज महोत्सव के अवसर पर मेहंदी कंपटीशन का आयोजन किया। कंपटीशन में महिला तथा युवतियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करते हुए एक से बढ़कर एक सुंदर मेहंदी डिजाइन की। मेहंदी कंपटीशन में जज के तौर पर मिसेज बिहार ज्योति दास, रूपाली दास टुंपा, सुप्रिया सिन्हा, विक्की कुमारी मौजूद थी। खुशबू कुमरी विजेता बनी जबकि नेहा कुमारी दूसरे जबकि पुष्पा कुमारी तीसरे नबर पर रही। विजेताओं को आकर्षक उपहार दिये गये। इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने बताया कि भारतीय संस्कृति त्योहारों में मेहंदी का अपना बड़ा ही महत्व है।मेहंदी नारी श्रृंगार का एक अभिन्न अंग है जिसके बिना हर रीति-रिवाज अधुरा माना जाता है। मेहेंदी एक ऐसी कला है, जो दूसरों के हाथों में ज्यादा रंग बिखेरती है। खुद पिसकर के औरों को रंगीन और सुंदर करना मेहंदी सिखाती है। इस तरह की प्रतियोगिता करने का उद्देश्य अपने कार्य में कुशलता लाने के लिये प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से प्रतिभागियों में रचनात्मकता का विकास होता है और प्रतिभागी अपने कार्य को आकर्षक दिखाने के लिए नये नये प्रयोग करते हैं, जिससे उनकी क्षमता का विकास होता है। मौके पर नेहा परवीन, रंजीत ठाकुर, रीना देवी, लवली कुमारी,अंजली, पल्ल्वी, डिंपल, सुमन,काजल, अनीता,बबीता समेत संस्कारशाला के कई बच्चे भी उपस्थित थे।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author