BREAKING NEWS
तनिष्क शोरूम में लूट : हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश...        जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन का निधन : पार्टी में शोक का माहौल...        प्रशासनिक अनदेखी से जिले से विलुप्त हो रहा गांधी के सपनों की खादी...        बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग खारिज...        पेपर लीक पर 10 साल की सजा, एक करोड़ जुर्माना:बिहार सरकार ने तैयार किया नया कानून...        शादीशुदा महिला से जॉब के बदले यौन शोषण : पीड़िता बोली-हॉस्पिटल मालिक ने दो बार गर्भपात करवाया...        धनेश्वर घाट शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार...        फिल्म पुष्पा स्टाइल में झारखंड से बिहार लाया जाता है शराब : चार आरोपित गिरफ्तार...        डाक विभाग आपके घर पहुंचाएगा गंगाजल : सावन में शुरू हुई विशेष सेवा...        नालंदा हार्ट केयर हॉस्पिटल में हुई चोरी...       
post-author
post-author
post-author

रोटरी क्लब ऑफ नालंदा द्वारा किशोरियों की स्वास्थ के लिए सराहनीय प्रयास

Bihar 27-May-2023   9652
post

बिहारशरीफ : शुक्रवार को रोटरी क्लब ऑफ नालंदा द्वारा शिशु आरोग्य सदन व राजकीय मध्य विद्यालय भैसासुर में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन को विधिवत स्थापित किया गया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष डॉ अजीत कुमार सिंह ने कहा कि जैसा की आप सबको पता है रोटरी क्लब ऑफ नालंदा वर्षों से सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देते आई है आज इसी कड़ी में किशोरियों वह महिलाओं के स्वास्थ्य को देखते हुए हमारे द्वारा सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का इंस्टॉलेशन किया गया है। इंस्टॉलेशन से विद्यालय और सदन के जुड़े किशोरियों महिलाओं को सेनेटरी पैड आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही जिन्हे सैनिटरी पैड के बारे में जानकारी नहीं है उन्हे जागरूक भी किया जायेगा ताकि सैनिटरी पैड का उपयोग कर बड़ी बीमारियों को दावत न दे स्वस्थ रहे और जीवित रहें। आपको बता दें की इस मशीन में उपलब्ध पैड बेहद ही हाइजेनिक और उत्तम क्वालिटी का है और हमारी टीम समय समय पर इसका देख रेख करती रहेगी जरूरत पड़ने पर इसमें पैड की उपलब्धता को बढ़ाया जायेगा। इस मौके पर सचिव रो. राजा बाबू ने कहा की महिला स्वास्थ के प्रति इस प्रोजेक्ट के साथ हम लोगों ने एक शुरुआत किया है आगे और भी बेहतर योजनाओं से लोगों को जोड़ना है जिससे समाज का भला हो सके क्योंकि समाज का भला होगा तभी देश का भला होगा। इस दौरान क्लब के सभी सदस्य मौजूद थे।


Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author
post-author
post-author