BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

मोतिहारी में साइबर थाना का हुआ उद्घाटन

Bihar 09-Jun-2023   9872
post

Motihari : मोतिहारी महिला थाना कैंपस में एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने साइबर थाना का फीता काट कर उद्घाटन किया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए और कहा की साइबर थाना खुलने से साइबर फ्रॉड में कमी आएगी, साइबर केस भी कम होगा।एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा जिस तरह से साइबर फ्रॉड मामले में तेजी आई है। उस पर रोक लगाने के लिए मुख्यालय द्वारा सभी पुलिस जिला में साइबर थाना खोला गया है। इस दौरान मोतिहारी में भी उद्घाटन किया गया है। तत्काल साइबर थाना का प्रभार मुख्यालय डीएसपी को दिया गया है। साथ में एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर, दो टेक्नीशियन और एएसआई लगाए गए हैं। ऐसा नहीं है कि साइबर थाना खुल जाने के बाद अन्य थाने में केस नहीं होगा। जिस क्षेत्र में घटना होगी वहां के नजदीकी थाना में भी केस दर्ज किया जाएगा। लेकिन अनुसंधान साइबर थाना के सहयोग से होगा। ताकि समय रहते फ्रॉड को पकड़ा जा सके। उद्घाटन के मौके पर सदर एसडीपीओ आईपीएस राज, मुख्यालय डीएसपी अरेराज, एसडीपीओ रंजन कुमार, नगर थानाध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, एससीएसटी थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद आदि मौजूद थे।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author