
महाजाम से प्रभावित हुआ पूरा शहर : यातायात डीएसपी समेत सैकड़ों गाड़ियों को घंटो तक लगी रही लंबी कतार


बिहारशरीफ : बिहारशरीफ शहर में सोमवार को लगे महाजाम के कारण लोग हलकान दिखे। जाम ऐसा था कि लहेरी थाना से भरावपर की 200 मीटर की दूरी पहुंचने में आधा घंटा तो रांची रोड से सोगरा कॉलेज 500 मीटर दूरी तक जाने में लोगो का घंटेभर का समय बर्बाद हो गया। हालांकि जाम की विकट स्थिति को देखते हुए चौक चौराहों से लेकर जाम लगने वाले स्थानों पर भी पुलिस बल को तैनात किया गया था लेकिन इस महाजाम में अंकुश नहीं लगा सके यहां तक जाम में खुद यातायात डीएसपी की गाड़ी भी घंटो तक जाम में फसी रही। जब यातायात को संभालने वाले खुद को जाम से बचा नही सके तो आमजनों को परेशानी होना तो लाजमी है। और समस्या की सबसे बड़ी वजह फ्लाईओवर निर्माण एजेंसी द्वारा कार्यों में देरी और बिना विकल्प मार्ग तैयार किए हुए कार्य शुरू करना। नाला रोड सड़क मार्ग बरसात की वजह से बंद होने से रांची रोड मुख्य मार्ग पर महाजाम का नजारा लगातार देखने को मिल रहा है उस दौरान पुलिसकर्मी जाम हटाने के लिए पूरे दिन मशक्कत करते रहे। इसके बाद भी जाम की समस्या बनी रहती है। शहर का मुख्य पथ के जाम होने के कारण शहर के गली मोहल्ले की सड़कों पर भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग जाम से पूरे दिन कराहते रहे। रांची रोड, भारवपर, पुलपर, सोहसराय, रामचंद्रपुर इलाका जाम से त्राहिमाम कर रहा है लेकिन फिर नगर निगम बिहारशरीफ और जिला प्रशासन नालंदा की तमाम कोशिशें बेकार साबित हो रहा है।

Realated News!
Leave a Comment
About Us
IDEACITI NEWS NETWORK is Leading News Channel in Bihar and Jharkhand.This News Channel is Registered with MCA and Udyam Aadhar.We are Publishing all News on our Digital News Platform .. YouTube/Webportal/Facebook/Digital Pdf Newspaper.
- Regd. Address : Khadi Gram Udyog Bhawan, Kaghzi Mohalla, Biharsharif Nalanda Bihar - 803101
- ideacitinews@gmail.com
- icnnmediaventure@gmail.com
- Helpline : +91 8829049947
- Helpline : +91 8829049947
- Helpline : +91 8829049947
- Desk Room : +91 9142991481
- Grievance officer : Ashish Kumar ( 8829049947 / 9570396561 )
- Begusarai Zone : Chandan Sharma (+919631879539)
- Nawada Zone : Rishav (+917870527600)
popular News

बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग
Twitter Feed
Quick Links
© 2023 IDEACITI NEWS NETWORK. Made with By RANA SHARMA