BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

बिना धक्के की स्टार्ट नही होती उत्पाद विभाग की गाड़ियां

Bihar 06-Jul-2023   9180
post

बिहारशरीफ : शराबियों से निपटने के साथ उत्पाद विभाग के जवानों को अब गाड़ी को धक्का भी देना पड़ता है। बिना धक्का दिये गाड़ी स्टार्ट ही नहीं होती है। गुरुवार को एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें उत्पाद विभाग के जवान और कर्मी एक वाहन को धक्का देते दिख रहे हैं। लोग मजे ले-लेकर इस वीडियो को देख रहे हैं। नाम नहीं छापने की शर्त पर कर्मियों ने बताया कि उत्पाद विभाग की गाड़ियों की हालत खराब है। एक गाड़ी तो अक्सर बिना धक्का दिये स्टार्ट नहीं होती है। छापेमारी में जाने पर या तो गाड़ी को स्टार्ट रखना पड़ता है या धक्का देकर स्टार्ट करना पड़ता है। इससे जवानों की काफी फजीहत होती है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही गाड़ी की मरम्मत करायी जाएगी।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author